प्रयागराज में मंगलवार से शुरु हुए कुंभ में श्रद्घालुआें का तांता लगने लगा। काफी दूर-दूर से लोग संगम में डुबकी लगाने आए हैं। यहां आने वाले पर्यटकों आैर श्रद्घालुआें को कोर्इ तकलीफ न हो इसके लिए सारे प्रबंध किए गए। खासतौर से कुंभ नगरी में बनी टेंट सिटी आपको काफी आकर्षित करेगी। आइए जानें क्या है इसकी खासियत..

कानपुर। टेंट सिटी में आने वाले श्रद्घालुओं का इससे जुड़ाव हो सके इसके लिए इसे अलग थीम में तैयार किया गया। आध्यात्मिक जुड़ाव के लिए इनका नाम भारत की नदियों पर रखा गया है। जैसे कि गंगा, यमुना।

होटल जैसी मिलेंगी सुविधाएं
ये सभी टेंट काफी लग्जरी हैं। यहां आपको लगेगा कि आप किसी बड़े होटल में ठहरे हैं। यहां आपको बैठक से लेकर बेडरूम तक सभी कुछ खास दिखेगा। वहीं बाॅथरूम में आपको वाॅशबेसिन से लेकर नहाने की पूरी सुविधाएं मिलेंगी। टेंट सिटी का महाराजा काॅटेज श्रद्घालुओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करेगा। इसमें आपको दो सिंगल बेड, दो कुर्सी, एक मेज, एक अलमारी, बाॅथरूम में शाॅवर और दो सोफे मिलेंगे। यहां आपको रहने के लिए सारी लग्जरी सर्विस दी जाएगी। डीलक्स काॅटेज साइज में थोड़ा छोटा है लेकिन यहां भी सुविधाएं भरपूर हैं। इसमें दो सिंगल बेड, कुर्सी और एक छोटा बाॅथरूम मिलेगा।

यहां रहने का कितना लगेगा पैसा
टेंट सिंटी में अगर आप रहने का मन बना रहे हैं तो आपको पहले यहां का किराया जान लेना चाहिए। टूरिज्म अफसर अनुपम श्रीवास्तव ने इन काॅटेज में मिलने वाली सुविधाएं और रेट के बारे में हमारे सहयोगी से बात की।

महाराजा काॅटेज के रेट
महाराजा काॅटेज का किराया 18 हजार रुपये है। इसमें टैक्स अलग से लगेगा। यहां दो लोग रह सकते हैं। इनको तीन टाइम का खाना मिलेगा।

डीलक्स काॅटेज के रेट

डीलक्स काॅटेज का किराया 9 हजार रुपये है। इसमें टैक्स अलग से लगेगा। यहां भी दो लोग रह सकते हैं और उन्हें तीन टाइम का खाना मिलेगा।

कैसे कराएं बुक

टेंट सिटी में अगर आप ठहरना चाहते हैं तो यहां के काॅटेज आप ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करा सकते हैं।

टेंट सिटी में है रेस्टोरेंट की सुविधा
टेंट सिंटी में रहने के दौरान आपका कुछ अलग खाने का मन करे तो यहां रेस्टोरेंट की भी सुविधा है। इसमें स्नैक्स से लेकर तमाम तरह के व्यंजनों का स्वाद मिल सकता है।

घर ले जाइए कुंभ की यादें
कुंभ की यादें अगर आप घर ले जाना चाहते हैं तो यहां तमाम स्टाॅल भी लगे हैं जिसमें कपड़े से लेकर साज-सज्जा के तमाम सामान मिलेंगे। ऐसे में आप यहां से अपनी मनपसंद चीज खरीद सकते हैं।

 

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari