-17 नवम्बर 2015 में हुई थी 43 लाख की लूट

-नालंदा पुलिस ने की जहानाबाद के घोसी में चंदन के घर कार्रवाई

PATNA/BIHARSHARIFF: पुलिस ने सोहसराय चौराहा स्थित केनरा बैंक लूटकांड में फरार चल रहे जहानाबाद के घोसी में एक आरोपी के घर कुर्की जब्ती की। यह कार्रवाई नालंदा पुलिस ने जहानाबाद जिले की पुलिस के सहयोग से की है। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि गत क्7 नवम्बर ख्0क्भ् को दिन दहाड़े अपराधियों ने केनरा बैंक की शाखा से ब्फ् लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इस दौरान लुटेरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का हार्डडिस्क भी लेकर फरार हो गया था।

छापेमारी कर रही है पुलिस

इस लूटकांड के बाद पुलिस ने एक महीने बाद गुप्त सूचना पर शिव प्रसाद ¨बद को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर इसी का भतीजा तथा शैलेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया गया। बाद में लोजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र शशि पासवान को पुलिस ने नूरसराय के वृजपुर से गिरफ्तार किया था। इस कांड का एक आरोपी चंदन चौरसिया जहानाबाद के घोसी फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने इसी के घर की कुर्की की है। अनुसंधान कर्ता सुबोध कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Posted By: Inextlive