-शहर दक्षिणी के विधायक का भांजा रहस्यमय परिस्थिति में लापता

-एक मौलवी को पकड़कर पूछताछ करने में जुटी पुलिस

-मुम्बई में घोड़े की रेस में रुपए लगाने निकला था

ALLAHABAD: रूलिंग पार्टी के विधायक परवेज टंकी का भतीजा गुफरान रहस्यमय परिस्थिति में लापता है। फैमिली मेम्बर्स से बंगलुरु जाना बताकर निकले गुफरान की लास्ट लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है। अब मोबाइल स्वीच आफ होने से कहानी यू टर्न ले चुकी है। खुल्दाबाद पुलिस ने सर्विलांस से मिले सुराग पर एक मौलाना को उठाया है जो झांसा देकर गुफरान को मुम्बई ले गया था। इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस चुपचाप जांच में जुटी है।

लीडर रोड पर है होटल

शहर दक्षिणी के विधायक परवेज टंकी के भाई जावेद का अपना बिजनेस है। जावेद का बेटा गुफरान (ख्म्) शाहगंज लीडर रोड पर स्थित त्रिवेणी होटल देखता था। अभी गुफरान की शादी नहीं हुई है। वह अपने पिता की बिजनेस में मदद करता रहा। दोस्तों के साथ मस्ती करना, आउटिंग पर जाना उसकी हॉबी थी। कुछ दिन पहले वह फ्रेंड की शादी में शिरकत करने जाना बताकर निकला था।

जब हो गया मोबाइल स्विच आफ

गुफरान क्7 अगस्त की रात बंगलुरु के लिए निकला। उसके बाद से वह सिर्फ फोन पर ही कांटेक्ट में था। बोलकर गया था ख्8 तक आ जाएगा। लेकिन, ख्7 को उसका मोबाइल ऑफ हो गया। इससे परिवारवाले बेचैन हो उठे। उन्होंने भरपूर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो पुलिस की मदद ली। पुलिस ने ट्रेस किया कि वह मुंबई में था। यह फैमिली के लिए बड़ा झटका था।

साथी ने खोला राज

घरवालों ने उसके दोस्तों से पूछताछ कर यह पता लगाना शुरू कर दिया कि उसका कांटैक्ट किन-किन लोगों से था। इसी दौरान करेली के रहने वाले अनीमुल हक का नाम सामने आया। अनीमुल एक मदरसा में खाना बनाने का काम करता है। उससे पता चला कि गुफरान ट्रेन से मुम्बई गया था। उसके साथ मौलवी गनी खान भी था। जांच में पता चला कि गली खान ही वह शख्स है जिसने गुफरान को अपने जाल में फंसाया है। बंगाल का रहने वाला गनी इलाहाबाद में कई सालों से रहता है। वह तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक के अलावा मौलवी का काम भी करता है। दो साल से गुफरान उसके सम्पर्क में था। गुफरान को उसने बताया था कि वह घुड़दौड़ में पैसा लगाए तो किस्मत बदल जाएगी।

दोनों पहुंचे थे मुम्बई

इसी क्रम में गली खान और गुफरान क्8 अगस्त को मुम्बई पहुंचे। दोनों वहां हयास होटल में रुके। सोर्सेज की मानें तो इस दौरान गुफरान ने घोड़े की दौड़ में अपने सारे रुपए लगा डाले। उसके बैंक एकाउंट से पांच लाख रुपए गायब है। छानबीन में इलाहाबाद में एक ज्वैलरी शाप पर बनाने के लिए दी गई करीब तीन लाख कीमत की ज्वैलरी भी गायब मिली है। वह भी गुफरान अपने साथ ले गया था। इसके अलावा फैमिली के ज्वाइंट एकाउंट से भी उसने रुपए निकाले।

भागने की फिराक में था गनी

गनी खान ने बताया कि ख्7 अगस्त को दोनों मिले थे। उसी दिन ट्रेन से दोनों को इलाहाबाद आना था। गनी ने पुलिस को बताया कि वह होटल पहुंचा तो गुफरान नहीं मिला। उसने कहा कि वह सीधे ट्रेन में मिलेगा। लेकिन स्टेशन पर गुफरान नहीं आया। गनी खान अकेले ही इलाहाबाद आ गया। घरवालों ने पूछताछ शुरू हुई तो वह मुगलसराय भाग निकला।

थाने में हुई पिटाई

शनिवार को पुलिस ने गनी खान को पकड़ लिया। खुल्दाबाद थाने में विधायक और अन्य फैमिली मेम्बर्स ने पुलिस के साथ मिलकर पूछताछ की। पुलिस को यकीन है कि गनी खान कुछ छिपा रहा है। अब पुलिस दोनों के काल डिटेल मांग कर क्रास चेक करेगी कि क्या सच है। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी।

गुफरान मुम्बई से मिसिंग है। फैमिली मेम्बर्स क्रास चेक कर चुके हैं कि वह एक होटल में रुका था। जिसके साथ वह गया था, पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है। केस साल्व करने में मुम्बई पुलिस की मदद ली जाएगी। क्योंकि मामला वहीं का है।

राजेश यादव

एसपी सिटी

Posted By: Inextlive