RANCHI: साहेबगंज के क्रशर व्यवसायी व दिल्ली के होटल मालिक प्रकाश यादव से फर्जी जमीन के कागजात पर एग्रीमेंट करा कर ख्भ् लाख रुपए की जालसाजी का मामला सामने आया है। साहेबगंज पुलिस ने अरगोड़ा पुलिस की मदद से बुधवार की देर रात छापेमारी की। इसमें रातू चट्टी के अरविंद कुमार, लक्ष्मीनगर के रोहन कुमार, पहाड़ी मंदिर के समीप से रिक्की यादव, रोहित राज व गेम प्लान में शामिल अनगड़ा की युवती अनुरागिनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी को अपने साथ साहेबगंज ले गई। विक्टिम प्रकाश यादव ने साहेबगंज में कांड संख्या-फ्फ्7/क्भ् के तहत मामला दर्ज कराया है।

फ्0 डिसमिल जमीन का सवा दो करोड़ में सौदा

आरोपियों ने पुंदाग पेट्रोल पंप के समीप वंदना सिंह की खाली प्लॉट को अपना बताकर फर्जी कागजात तैयार कर लिया। रोहित के रामगढ़ एसआई अशोक कुमार गुप्ता से अच्छे संबंध थे। उसने अशोक से कहा कि एक जमीन है, जिसे बेचनी है। ऐसे में अशोक कुमार गुप्ता ने साहेबगंज के क्रशर व्यवसायी प्रकाश यादव से संपर्क किया। फिर, उसे रोहित के पास ले आए। रोहित ने रातू चट्टी के अरविंद कुमार से उन्हें मिलवा दिया। अरविंद ने कटहलमोड़ पुंदाग में फ्0 डिसमिल जमीन का सौदा सवा दो करोड़ में प्रकाश यादव के साथ तय कर दिया। सौदा प्रकाश यादव के ही ग्रीन चैतू होटल में हुआ। मौके पर प्रकाश चंद्र यादव ने अरविंद को क्0 लाख कैश व सात लाख का चेक दिया। उसने कहा है कि बाद में 8 लाख रुपए दिए। अरविंद अनगड़ा की युवती अनुरागिनी सिंह को जमीन मालिक वंदना सिंह बनाकर दिल्ली ले गया था। काम होने पर पांच लाख रुपए देने की बात कही थी। सभी फ्लाइट से दिल्ली गए थे। प्रकाश चंद्र यादव को बताया गया कि चूंकि वंदना सिंह देवघर में रहती हैं और उनके माता-पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इसलिए जमीन की मालकिन वंदना सिंह ही हैं। तब इन जालसाजों ने अनुरागिनी सिंह को वंदना सिंह बनाकर फर्जी डॉक्यूमेंट पर फोटो व सिग्नेचर करवा लिया। इसके बाद अरविंद कुमार ने अनुरागिनी सिंह को फ्0 हजार व अन्य को दस-दस हजार रुपए थमा दिए। कुछ दिनों बाद शर्त के अनुसार पांच लाख नहीं मिलने पर अनुरागिनी सिंह नाराज हो गई। उसने प्रकाश चंद्र यादव को फोन कर अरविंद कुमार के जालसाजी का कारनामा बता दिया। अब प्रकाश चंद्र यादव ने अरविंद कुमार को साहेबगंज बुलाया। अरविंद के वहां जाते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर, साहेबगंज पुलिस अरविंद को साथ लेकर आई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाई।

एसआई ने भी दिए थे म्.भ्0 लाख

प्रकाश चंद्र यादव के मुताबिक, जमीन एग्रीमेंट के लिए रामगढ़ में पदस्थापित एसआई अशोक कुमार गुप्ता ने म्.भ्0 लाख व रांची में रहनेवाले तरूण कुमार साव ने भी साढे़ तीन लाख रुपए दिए थे। जब प्रकाश चंद्र यादव ने एसपी को पूरी बात बताई, तो एसपी ने कहा कि अब एसआई ही सारे आरोपियों को पकड़वाएगा। नहीं तो, इसे जमीन के धंधे में लिप्त होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive