-मौके के लिए रवाना हुई जिला प्रशासन की टीम

-21 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे

UTTARAKASHI (JNN) : एक बार फिर से यमुनोत्री धाम के पीछे कालिंदी पर्वत पर लैंड स्लाइडिंग सक्रिय हो गया। सैटरडे शाम पहाड़ से गिरे मलबे के कारण मंदिर परिसर में स्थित गर्म पानी का कुंड सूर्यकुंड के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं जानकी चट्टी और यमुनोत्री बीच भैरव मंदिर के पास लैंड स्लाइडिंग से पैदल मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है।

ख्00ब् में हुई थी लैंड स्लाइडिंग

याद रहे इससे पहले भी ख्00ब् में यमुनोत्री में लैंड स्लाइडिंग हुआ था, तब हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और मंदिर को भी नुकसान पहुंचा था। इधर, आगामी ख्क् अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने हैं। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी के मजदूर पैदल मार्ग तैयार करने पर जुटे हुए हैं। डीएम उत्तरकाशी इंदूधर बौड़ाई के अनुसार बड़कोट के एसडीएम राजकुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम यमुनोत्री रवाना कर दी गई है। मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Posted By: Inextlive