RANCHI : झारखंड में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 24 अप्रैल थर्सडे को होगा, जिसमें झारखंड की चार लोकसभा सीटों दुमका, गोड्डा, राजमहल और धनबाद की सीट शामिल हैं। इन चारों सीटों के लिए मंगलवार की शाम चार बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हर सीट पर चुनाव लड़ रहे विभिन्न पार्टी के कैंडीडेट्स ने रोड शो और पदयात्रा करके मतदाताओं से अपने लिए वोट करने की अपील की।

61,07,310 मतदाता करेंगे वोट

लोकसभा के इस चरण में कुल 72 कैंडीडेट्स चुनाव मैदान में हैं, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। इस चुनाव में सबसे ज्यादा कैंडीडेट धनबाद लोकसभा सीट से हैं। इस चरण के मतदान के बाद समाप्त होते ही झारखंड में लोकसभा की सभी सीटों पर मतदान समाप्त हो जाएगा। इस चरण में कुल 61,07,310 मतदाता हैं, जिनमें मेल 32,19,607, फीमेल 28,84,434, अदर 9, सर्विस 3259 और एनआरआई वोटर एक हैं। इस चरण में बीजेपी के चार, बीएसपी के चार, सीपीआई से एक, कांग्रेस से 2, आजसू से 3, जेवीएम से चार, जेएमएम से 2 के साथ ही 28 निर्दलीय भी मैदान में हैं। इस चरण में 7489 पोलिंग स्टेशन हैं, जिनमें 415 मॉडल पोलिंग स्टेशन हैं। इस चरण में 18 से लेकर 19 साल के युवा वोटर की संया 3,14,098 है। जिनमें मेल 1,75,697 और फीमेल 1,38,401 है।

Posted By: Inextlive