रामानंद सागर की रामायण में ऐसे कई प्रमुख किरदार थे जिनके बारे में आज भी मन जानने को उत्सुक हो उठता है कि अब आखिर वो कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे होंगे तो आइए यहां जानें...

कानपुर। टीवी और फिल्म जगत में न जाने कितनी ही रामायण बनी पर रामानंद सागर की रामायण ने जो छाप लोगों के दिलों पर छोडी़ है वो अभी भी ताजा है। रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है पर क्या आप जानते हैं कि वो किरदार अपनी रियल लाइफ में अब कैसे नजर आते हैं और क्या कर रहे हैं। चलिए शुरु करते हैं रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी जी से। उन्होंने रावण की जो बारिकियां अपने अभिनय से पर्दे पर ऊतार दी हैं वो अब शायद ही कोई कर पाए। हालांकि अरविंद 4 जनवरी, 2015 को दुनिया को अलविदा कह गए थे।

राम-अरुण गोविल
राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल तो याद ही होंगे। टीवी पर उनके दर्शन के लिए बडे़-बूढे़ सभी ताक लगाए बैठे रहते थे। कई घरों में तो उन्हें ही भगवान राम मान उनकी पूजा की जाने लगती थी। उन्हें देखते ही लोग अपने टीवी सेट्स पर मालाएं चढा़ने लगते थे।

लक्ष्मण-सुनील लहरी
एक्टर सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था। उन्होंने रामायण के जरिए समाज को एक छोटे भाई होने के कर्तव्य याद दिलाए और बडे़ भाई के प्रति ईमानदार रहने की बात सिखाई।

सीता-दीपिका छिखालिया

पति व्रता नारी को किस तरह हर दुख-सुख में अपने पति का साथ देना चाहिए चाहे वो गलत हो या फिर सही सीता का रोल करने वाली दीपिका छिखालिया ने पर्दे पर बखूबी निभाया।

मंथरा-ललिता पवार
रामायण में मंथरा का किरदार एक्ट्रेस ललिता पवार ने निभाया है। मंथरा ने किस तरह एक हंसते-खेलते घर में अपनी बातों की आग लगा कर सदस्यों को अलग कर दिया। रामायण में मंथरा के किरदार को देख कर यही सीख मिलती है कि किसी के भी भड़कावे में नहीं आना चाहिए। ललिता ने 24 फरवरी, 1998 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पढ़ें बिग स्‍क्रीन की 'निर्दयी सास' जब बनीं टीवी पर रामायण की 'मंथरा'

हनुमान-दारा सिंह
दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल निभाया था। दारा सिंह उसके बाद कई फिल्मों में विलेन के रोल में भी नजर आए और 50 साल की उम्र के बाद वो टीवी सीरियल में सीनियर सिटीजन के रोल में दिखते थे। हालांकि कि वो अब वो इस दुनिया में नहीं रहे।

मेघनाद ने कभी जीनत अमान के साथ दी यादों की बारात जैसी हिट फिल्‍म

रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा हिंदी फिल्‍मों का जाना-माना चेहरा रहे हैं। अपने जमाने की शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ उन्‍होंने कई हिट फिल्‍में दी हैं। टेलीविजन पर रामायण में अभिनय से पहले वे जीनत अमान से लेकर जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, आशा पारेख, रीना राय व शबाना आजमी के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर अपनी चमक बिखेर चुके थे। विजय अरोड़ा ने दिलबर देबारा से शादी की, उनके एक बेटा है। साल 2007 में 62 साल की उम्र में 2 फरवरी 2007 को उनका निधन हुआ। उन्‍होंने अपने फिल्‍म करियर के दौरान 110 फिल्‍मों में काम किया। परवीन बॉबी-जया बच्‍चन के साथ भी किया काम

तस्वीरें : नीतू ऋषि कपूर संग पहुंची मंदिर, कैंसर की अफवाहों के बीच की पति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना
तस्वीरें : रणबीर-आलिया न्यूयॉर्क में साथ कर रहे शॉपिंग, कहीं इस बात के लिए तो नहीं हो रही तैयारी

Posted By: Vandana Sharma