5,499 रुपये में 5 इंच स्क्रीन के साथ Lava लाया Iris 500 स्मार्टफोन
क्या है खासियत
Lava Iris 500 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर पर रन करता है. 5 इंच स्क्रीन वाले इस फोन पर 854 x 480 पिक्सल्स का FWVGA रेजोल्यूशन मिलेगा. फोन में ऑनबोर्ड 1.3GHz ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी की रैम दी गई है. इसके साथ ही फोन पर माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. इसके जरिए आप फोन की मैमोरी को 32 GB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं.
कैमरे पर एक नजर
कैमरे की बात करें तो फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल्स का है, वो भी LED फ्लैश के साथ. इतना ही नहीं फोन पर VGA फ्रंट फेसिंग कैमरे की सुविधा वीडियो कॉलिंग के लिहाज से भी दी गई है. फोन का बैट्री पावर 1800 mAh है. फिलहाल फोन अभी कंपनी की ऑफीशियल वेबसाइट पर ही उपलब्ध है.
स्पेसिफिकेशंस
Model | Lava Iris 500 Smartphone |
Sim | Dual SIM slots |
Display | 5.00-inch, FWVGA 854 x 480 pixels Resolution |
Memory | 4GB storage (expandable up to 32GB), 512MB RAM |
Connectivity | Wi-Fi, Bluetooth, USB |
Camera | 5MP rear, VGA front |
OS | Android 4.4 KitKat |
CPU | 1.3GHz dual core |
GPU | - |
Battery | Li – Ion 1800mAh battery |
Price | Rs 5,499 rate |
Hindi News from Technology News Desk |