- वन विभाग ने भी उपचार में बरती लापरवाही

मेरठ : दो दिन पूर्व शिकारियों के खटके फंस कर घायल हुए तेंदुए ने हस्तिनापुर वन विभाग की देखरेख में दम तोड़ दिया। चर्चा है कि तेंदुए के इलाज में वन विभाग ने लापरवाही बरती, जबकि विभाग का कहना है कि उसने भूख की वजह से दम तोड़ा। वन विभाग की टीम परीक्षितगढ़ के दयालपुर गांव से तेंदुए को पकड़कर उसे हस्तिनापुर ले गई। तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण भी घायल हो गया। खटके में पैर फंसने से जख्मी हुए तेंदुए को वन कार्यालय पर एक पिंजरे में बंद कर रखा गया। सोमवार को तेंदुए ने दम तोड़ दिया। डीएफओ सुशांत शर्मा ने बताया कि जाल में फंसने की वजह से तेंदुए का पिछला पैर बुरी तरह जख्मी था। वह दस दिनों से भूखा था, इसलिए उसने दम तोड़ दिया।

Posted By: Inextlive