ranchi@inext.co.in
RANCHI : छठ मईया की महिमा अपरमपार है। ऐसे में भला कोई इस पर्व की आस्था से अपने को कैसे अलग रख सकता है, चाहे वह देश में रहता हो या सात समंदर पार। अब छठ महापर्व का आगाज हो चुका है तो विदेशों में रह रहे वैसे लोग जो अपने शहर व घर नहीं आ सके हैं, उनके लिए व्रतधारी के हर दिन के अनुष्ठान का लाइव दर्शन कराया जा रहा है, ताकि लोक आस्था के इस महापर्व से अपने को जोड़े रह सकें। ऐसी ही एक फैमिली है प्रो डेजी सिन्हा की। मारवाड़ी कॉलेज के फैशन डिपार्टमेंट की एचओडी डेजी सिन्हा छठ कर रही हैं, लेकिन विदेश में रह रहे इनके दोनों बेटे नहीं आ पाए हैं। ऐसे में उन्होंने यह तय किया कि वे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर अपने दोनों बेटों के साथ छठ अनुष्ठान का लाइव दर्शन कराएंगी और रविवार को नहाय-खाय के साथ उन्होंने इसकी शुरूआत भी कर दी।

 

नहाए खाए से ऑनलाइन दर्शन

डेजी सिन्हा बताती हैं कि उनका एक बेटा कुणाल सिन्हा न्यूजर्सी में और दूसरा बेटा हर्ष सिन्हा सिएटलमें रहता है। दोनों बच्चे इस साल छठ में नहीं आ पाए हैं, लेकिन, हम लोगों ने तय किया है कि छठ पूजा की हर विधि विधान के समय वह लोग ऑनलाइन उपस्थित रहेंगे, इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। नहाए खाए और कद्दू भात के साथ ही उन्होंने छठ पूजा का लाइव दर्शन किया। जिस समय मैं कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण कर रही थी, उसका ऑनलाइन वीडियो अपने बच्चों के साथ शेयर किए।

 

हर अनुष्ठान हो रहा ऑनलाइन शेयर

डेजी सिन्हा बताती हैं अब छठ पूजा में खरना का प्रसाद ग्रहण करने से लेकर पूजन सामग्री बनाने तक हर चीज ऑनलाइन बच्चों के साथ शेयर करना है। अपने दोनों बच्चों सहित पूरे परिवार को छठ माता का दर्शन ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत भी हम लोगों ने कर दिया है।

 

संस्कृति से जोड़े रखने की है कवायद

डेजी सिन्हा बताती हैं दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं, लेकिन यहां की संस्कृति के साथ अपडेट रहने के लिये हर विधि से अपडेट रहेंगे। हम हमेशा साथ रहने की कोशिश करते हैं, किसी कारण हमारे बच्चे अगर हमारे साथ नहीं है तो हम लोग साथ में मिलकर छठ पूजा को मना रहे हैं।

Posted By: Inextlive