Jharkhand Lok Sabha Election 2019 पूरा होने के बाद गुरुवार को झारखंड की 14 सीटों पर मतगणना हो रही है। कुछ ही देर में वोटों की गिनती की शुरुआत होने जा रही है। इसलिए मतगणना केंद्रों पर सुबह 5 बजे से ही कार्यकर्ता और एजेंटों की भीड़ दिखाई देनी शुरु हो गई है और सुबह 8 बजे से गिनती होनी है। नतीजों और रुझान जानने के लिए जुड़े रहें इस लाइव अपडेट के साथ...


कानपुर। झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होनी है। इससे पहले सभी प्रत्याशी या उनके एजेंटों और केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील तोड़ा जाएगा। धनबाद  में कृषि बाजार में 8 बजे सुबह से धनबाद लोकसभा क्षेत्र के वोटिंग की गिनती शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए पोलिंग एजेंट अंदर प्रवेश कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर पोलिंग एजेंट्स की लंबी लाइन लगी हुई। पुलिस पूरी तरह जांच कर अंदर प्रवेश करने दे रही है। मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। खैनी गुटखा तक नहीं ले जाना दिया जा रहा है।

कौन आगेकौन पीछे
सीटपार्टीप्रत्याशीपार्टीप्रत्याशीअंतर
चतराBJPसुनील कुमार सिंहजीतेRJDसुभाष प्रसाद यादव377871
धनबादBJPपशुपति नाथ सिंहजीतेINCकीर्ति आजाद486194
दुमकाBJPसुनील सोरेनजीतेJMMशीबू सोरेन
47590
गिरिडीहAJSUचंद्र प्रकाश चौधरीजीतेJMMजगरनाथ महतो248347
गोड्डाBJPनिशिकांत दुबेजीतेJVM (P)प्रदीप यादव184227
हजारीबागBJPजयंत सिन्हाजीतेINCगोपाल प्रसाद साहु479548
जमशेदपुरBJPविद्युत बरण महतोजीतेJMMचांपाई सोरेन302090
खूंटीBJPअर्जुन मुंडाजीतेINCकालीचरण मुंडा1445
कोडरमाBJPअन्नपूर्णा देवीजीतेJVM (P)बाबू लाल मरांडी455600
लोहरदगाBJPसुदर्शन भगतजीतेINCसुखदेव भगत10363
पलामूBJPविष्णु दयाल रामजीतेRJDघूरन राम477606
राजमहलJMMविजय कुमारजीतेBJPहेमलाल मुर्मू99195
रांचीBJPसंजय सेठजीतेINCसुबोधकांत सहाय283026
सिंहभूमINCगीता कोड़ा

जीते
BJPलक्ष्मण गिलुआ72155

मतगणना केंद्रों पर सुबह 5 बजे से ही कार्यकर्ता और एजेंटों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिडीह और कोडरमा संसदीय क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी। आठ बजे से यहां मतगणना शुरू हो जाएगी।चतरा में लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए उम्मीदवारों के प्रतिनिधि काउंटिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं। महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र में प्रवेश करने के पहले गणना अभिकर्ता की पुलिस के जवान गहन जांच कर रहे हैं। चतरा में राजद के सुभाष यादव, भाजपा के सुनील सिंह और कांग्रेस के मनोज यादव में मुकाबला है।पूजा-अर्चना से हुई शुरुआतगिरिडीह के मतगणना केंद्र जाने से पहले कोडरमा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम स्थित शिवालय व पहाड़ की तलहटी में पूजा-अर्चना की। अन्नपूर्णा का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी से है।


तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी, तीन क्षेत्रीय क्षत्रपों सहित तमाम दिग्गजों में कौन अपनी प्रतिष्ठा बचा पाते हैं या गंवाते हैं, यह भी तय हो जाएगा। चुनाव लडऩेवाले 11 वर्तमान सांसदों में कौन-कौन अपनी सीटें बचा पाते हैं तथा संसद में जाने के प्रयास में चुनाव लडऩेवाले छह विधायकों में कौन प्रमोशन पाते हैं, यह भी तय हो जाएगा।कौन बनेगा सीएम229 उम्मीदवार, हो जाएगा तय कौन जीतेगा14 सीटों में से 9 पर बीजेपी आगे किसकी होगी हार 14 सीटों के लिए मतों की गणना आज सुबह आठ बजे से सुबह नौ बजे से सामने आने लगेगा रूझान तीन पूर्व सीएम, दो केंद्रीय राज्य मंत्री, एक मंत्री की जुड़ी है प्रतिष्ठा अभी 12 सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर झामुमो का है कब्जा 229 उम्मीदवारों में 59 (26.8 फीसद) उम्मीदवार करोड़पति हैं हजारीबाग से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा के पास सबसे अधिक 77.07 करोड़ रुपये की संपत्ति गोड्डा की प्रत्याशी आशा माकडे सबसे गरीबइनकी है महज 10 हजार रुपये की संपत्ति14 सीटों में से 9 पर बीजेपी आगे
बुधवार की रात लोकसभा चुनाव लडऩेवाले उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात रही। आज नतीजे की बारी है। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा, कौन उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहेंगे, किनकी जमानत जब्त होगी, यह तय हो जाएगा। सुबह आठ बजे से चार चरणों में सभी चौदह लोकसभा सीटों के लिए पड़े मतों की गणना निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। सुबह नौ बजे से रूझान आना भी शुरू हो जाएगा। किन दलों का पलड़ा भारी है, पूर्वाह्न ग्यारह बजे से ही इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे।

Posted By: Vandana Sharma