Lok Sabha Election 2019 में तमाम सीटों पर धन्नासेठ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इनमें से कई ऐसे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। यहां देखें इन अमीर प्रत्याशियों में अब तक किसे कितने वोट मिले...


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में बड़ी संख्या में अमीर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। खास बात तो यह है कुछ उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिन्हें चुनावी रणभूमि में अरबपति उम्मीदवारों के रूप में भी जाना जा रहा है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में चुनावी हलफनामे के आधार पर इनकी संपत्ति की डिटेल जारी की गई है। यहां देखें किसको मिली जीत, किसको हार..रमेश कुमार शर्मारमेश कुमार शर्मा इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं। यह बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति 1107 करोड़ रुपये की है। इनको भी हार मिली। रमेश को कुल 1558 वोट मिले। कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी


इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। यह तेलंगाना की चेवेल्ला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति 895 करोड़ रुपये की है। ये दूसरे नंबर पर रहे। इनको कुल 513831 वोट मिले।नकुल कमल नाथ नकुल नाथ तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यह मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा से कांग्रेस की ओर चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है। नकुल ने 587305 वोट पाकर जीत हासिल की।

वसंत कुमार एच10 सबसे अमीर उम्मीदवारों में वसंत कुमार एच का नाम है। यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति 417 करोड़ रुपये है। बसंत ने 627235 वोट पाकर जीत हासिल की।ज्योतिरादित्य सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अमीर उम्मीदवारों में पांचवें नंबर पर है। यह मध्यप्रदेश की गुना से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इनकी कुल संपत्ति 374 करोड़ रुपये की है। सिंधिया को करारी शिकस्त मिली। इन्हें कुल 488500 वोट मिले।प्रसाद वीरा पोटलुरीप्रसाद वीरा पोटलुरी छठवें नंबर के अमीर उम्मीदवार है। यह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से वाईएसआरसीपी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी कुल संपत्ति 347 करोड़  रुपये है। ये जीत तो नहीं पाए मगर दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें कुल 566772 वोट मिले।उदय सिंहसातवें अमीर प्रत्याशियों में उदय सिंह का नाम शामिल है। ये दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें कुल 369463 वोट मिले। ये बिहार की पूर्णियां सीट से कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी हैं। इनके पास कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपये की है।

डीके सुरेश

डीके सुरेश इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। यह कर्नाटक की बेंगलूरू ग्रामीण लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी है। इनकी कुल संपत्ति 338 करोड़ रुपये की है। सुरेश ने 878258 वोट पाकर जीत दर्ज की।कानमुरु रघु राम कृष्ण राजू कानमुरु रघु राम कृष्ण राजू नाैंवे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। राजू को 447594 वोटों से जीत मिली। यह आंध्रप्रदेश के नरसापुर सीट से वाईएसआरसीपी की ओर से चुनाव लड़े। इनकी कुल संपत्ति 325 करोड़ की है। लोकसभा चुनाव 2019: 1 लाख पुलिसकर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए चुना पसंदीदा उम्मीदवारजयदेव गाला जयदेव गाला दसवें सबसे अमीर उम्मीदवार है। गाला ने 587918 वोट पाकर जीत हासिल की।यह आंध्रप्रदेश के गुुंटूर सीट से टीडीपी की ओर चुनावी मैदान में हैं। इनके पास कुल संपत्ति 305 करोड़ रुपये की है।

Posted By: Shweta Mishra