लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं। इस बार के आम चुनाव में कई बड़े-बड़े खेल सितारे मैदान में उतारे हैं। इसमें गौतम गंभीर से लेकर विजेंद्र सिंह तक नामी खिलाड़ी शामिल है। आइए जानें इनमें किसकी होगी हार और किसकी जीत...


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को आ गए। इस बार चुनाव में क्रिकेट से लेकर फुटबाॅल जगत तक के कई खिलाड़ी चुनाव लड़े। इसमें गौतम गंभीर ने जहां बड़ी जीत दर्ज की वहीं बाक्सर विजेंद्र सिंह को बुरी तरह से शिकस्त मिली। आइए जानें अन्य खिलाड़ियों का हाल...राज्यवर्धन सिंह राठौर


जयपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी के राज्यवर्धन सिंह राठौर को बड़ी जीत मिली है। राठौर ने कांगेस की कृष्णा पूनिया को 393171 वोटों से हराया। राठौड़ 2014 इलेक्शन में जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद चुने गए थे। बीजेपी नेता राठौर को मोदी सरकार में खेल मंत्रालय दिया गया था। इस साल राज्यवर्धन फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका सामना कांग्रेसी उम्मीदवार कृष्णा पूनिया से है। बता दें पूनिया भी भारतीय एथलीट रही हैं। 49 साल के राज्यवर्धन साल 2004 एथेंस ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट रहे। वहीं 2002 और 2006 काॅमनवेल्थ गेम्स में वह गोल्ड मेडल जीतकर लाए थे।गौतम गंभीर

बीजेपी के गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली से 391222 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज की। गंभीर ने कांग्रेसी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को हराया। क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गंभीर को बीजेपी ने ईस्ट दिल्ली से मैदान में उतारा। गंभीर का मुकाबला कांग्रेसी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली से होगा। बता दें गंभीर भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में रहे हैं। 2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में गंभीर का अहम योगदान रहा था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फाइनल में 97 रन की पारी खेली थी।विजेंद्र सिंहसाउथ दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह हार गए है। विजेंद्र तीसरे नंबर पर रहे। इन्हें सिर्फ 164613 मिले। इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूरी को जीत मिली। कृष्णा पूनियाभारतीय महिला एथलीट कृष्णा पूनिया जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने हार गई हैं। पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित पूनिया तीन बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं 2010 में दिल्ली में हुए काॅमनवेल्थ गेम्स में पूनिया को गोल्ड मेडल मिला था। फिलहाल राजस्थान के सदुलपुर से विधायक रहीं कृष्णा पूनिया इस बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहीं। पूनिया का सामना बीजेपी कैंडीडेट राज्यवर्धन सिंह राठौर से है। कल्याण चौबे

भारतीय फुटबाॅल टीम के पूर्व कप्तान रहे कल्याण चौबे पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से हार गए। उन्हें टीएमसी की महुआ मैत्रा ने 63218 वोटों से हराया।कीर्ति आजादकांग्रेस उम्म्ीदवार कीर्ति आजाद धनबाद में हार गए। आजाद को बीजेपी के पशुपति नाथ सिंह ने 486194 वोटों से हराया। 1983 वर्ल्ड कप में विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी कीर्ति आजाद भी 2019 लोकसभा चुनाव में धनबाद से उम्मीदवार हैं। महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के टिकट पर कीर्ति अाजाद झारखंड के धनबाद से चुनाव मैदान में हैं। कीर्ति भी इस चुनाव के पूर्व तक भाजपाई रहे हैं। वे बिहार से तीन बार सांसद अाैर दिल्ली से एक बार विधायक रह चुके हैं। कीर्ति का सामना भाजपा के उम्मीदवार पशुपतिनाथ सिंह से हो रहा है।प्रसून बनर्जीपूर्व भारतीय फुटबाॅलर प्रसून बनर्जी ने हावड़ा से 103695 वोटों से जीत दर्ज की। प्रसून टीएमसी के उम्मीदवार हैं और उनका सामना बीजेपी के रंतिदेव सेनगुप्ता से था। इसके अलावा इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुर्वा घोष चुनाव लड़ रही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari