लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। चलिए जानते हैं देश के वीआईपी सीटों का कैसा रहा हाल। किसको मिली जीत तो कौन गया हार....


कानपुर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की। बीजेपी कैंडीडेट राजनाथ ने समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा को 347302 वोटों से हराया।राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वो वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड से राहुल सीपीआई के पीपी सुनीर के अपोजिट चुनावी जंग में आमने-सामने हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी का पछाड़ दिया है। इस सीट पर स्मृति को 55120 वोटों से जीत मिली।पीएम नरेंद्र मोदीपीएम नरेंद्र मोदी ने 479505 वोट से वाराणसी लोकसभा सीट जीत ली है। मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के अजय राय और महागठबंधन की ओर से सपा की शालिनी सिंह थीं।


सीएम अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़े हैं। इनके अपोजिट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम निरहुआ भाजपा की ओर से लड़े। अखिलेश ने 259874 वोटों से जीत दर्ज की।अमित शाह

अमित शाह बीजेपी के गांधीनगर लोकसभा सीट से कैंडिडेट हैं। इनके सामने कांग्रेस से डा. सीजे चावड़ा चुनाव लड़े। अमित शाह को 557014 वोटों से जीत मिली।सोनिया गांधीसोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट 167178 वोटों से जीत ली है। यहां सोनिया का सामना भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह थे।डिम्पल यादवसपा डिम्पल यादव कन्नौज से भाजपा से सुब्रत पाठक के अपोजिट चुनाव लड़ी। डिम्पल अपने क्षेत्र से 12353 मतों से हार गईंमीसा भारतीआरजेडी की मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी। मीसा को बीजेपी के राम कृपाल यादव ने 39321 मतों से हराया।जनरल वीके सिंह बीजेपी के जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल के खिलाफ चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। विजय कुमार सिंह ने 501500 वोटों से जीत दर्ज की।मुलायम सिंहसमाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की टक्क्र बीजेपी के प्रेम सिंह साक्या से है।  मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से 94389 वोटों से जीत ली।

Posted By: Vandana Sharma