RANCHI: लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को तपोवन मंदिर निवारणपुर स्थित कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नेशनल एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक 28-29 अक्टूबर को रांची के सेक्टर 2 स्थित राजेंद्र भवन में होगी। इससे पहले पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। झारखंड में सवा लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक का प्रमुख मुद्दा संगठन विस्तार ही है।

कांग्रेस नेत्री नेहा सिंह लोजपा में शामिल

मौके पर रांची महानगर कांग्रेस पार्टी की नेत्री रहीं नेहा सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोजपा प्रदेश इकाई ने संकल्प लिया है कि झारखंड के दूरदराज के गांवों और आम जनता तक लोजपा को पहुंचाने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान की यह सोच है कि उस घर में दीया जलाना जहां सदियों से अंधेरा है। राम विलास पासवान एवं युवा सम्राट चिराग पासवान की सोच को मूल मंत्र मानकर झारखंड लोजपा काम करेगी। मौके पर कमला कुमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रामजी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष मजदूर सेल, राजकुमार राज राष्ट्रीय महासचिव, बिरेंद्र प्रधान प्रदेश अध्यक्ष, मिथिलेश पासवान प्रदेश अध्यक्ष दलित सेना, अंशु सिंह प्रभारी झारखंड, शैलेंद्र द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, उमेश पासवान राष्ट्रीय महासचिव दलित सेना, प्रतिमा कुमारी प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, रामाशीष सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, गौरव प्रसाद अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, बिलाल खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी समेत अन्य मौजूद थे।

Posted By: Inextlive