-दोपहर में 1 से 3 बजे तक पॉवर शटडाउन लेकर पनकी 220 केवी से जोड़ा जाएगा नवीन नगर सबस्टेशन

KANPUR: जबरदस्त पॉवर की डिमांड के कारण ओवरलोडिंग से जूझ रहे आजादनगर ट्रांसमिशन का लोड डायवर्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। जिससे ओवरलोडिंग के कारण लोगों को लोकल कटौती से छुटकारा मिल सके। आई नेक्स्ट ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसपर ऊर्जा राज्य मंत्री ने प्रॉब्लम सॉल्व करने के निर्देश दिए थे।

अभी तक थी ये व्यवस्था

अभी तक आजाद नगर ट्रांसमिशन से जुड़े नवीन नगर काकादेव सबस्टेशन को पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन से जोड़ा जाएगा। ट्यूजडे को ये काम किया जाएगा। जिसके चलते ट्यूजडे की दोपहर क् से फ् बजे तक गुमटी, कौशलपुरी, दर्शनपुरवा, बम्बा रोड, कबाड़ी मार्केट, कालपी रोड इंडस्ट्रियल एरिया, शास्त्री नगर व विकास नगर एरिया की लाइट गुल रहेगी। केस्को ऑफिसर आरडी पांडेय ने बताया कि नवीन नगर सबस्टेशन को पनकी ख्ख्0 केवी से जोड़ने के अलावा विजय नगर चौराहा के ब्यूटीफिकेशन के लिए इलेक्ट्रिसिटी पोल भी हटाए जाएंगें।

Posted By: Inextlive