- शहर के कई होटलों में होते हैं गलत काम

Meerut : शहर के कई होटलों जमकर अय्याशी का खेल चलता है। जहां कोई भी पहुंच जाता है। नेहा मर्डर केस भी यहां के एक होटल से जुड़ा है। कत्ल के रोज वह इस होटल में रुकी थी। पहचान के लिए पुलिस और मीडिया भरसक कोशिश में लगी थी, लेकिन होटल वाले चुप रहे।

ये भी पूरे अय्याश थे

नेहा मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी वसीम वैसे तो प्लास्टिक की शीशी बनाने का काम करता है, लेकिन अय्याशी के लिए बड़े होटल्स और डांस क्लब जाता है। आसिफ लेडीज टेलर होने के साथ ही भरपूर अय्याशी करता है। सुहेब का स्प्रिंग बनाने का कारखाना है और वह भी कमाई अय्याशी में उड़ाता है। अय्याशी और लड़कियों से रिश्ते बनाने का काम इन लोगों ने खूब किया।

होटल में चल रहे धंधे

पुलिस की मानें तो यहां कोई टूरिस्ट पैलेस नहीं है। फिर भी होटल्स की भरमार काफी है। हापुड़ रोड, गढ़ रोड और बेगमपुल के आसपास दिल्ली रोड पर होटलों में बड़े स्तर पर लड़कियों की सप्लाई का भी काम होता है। थापर नगर स्थित एक होटल तो इसी काम के लिए फेमस रहा है। कई बार छापेमारी भी हुई, लेकिन काला कारोबार अभी जारी है। नेहा मर्डर केस के बाद पुलिस ने मोती महल में छापेमारी की। बताया गया कि इन होटल में कम उम्र की छात्राएं भी लाई जाती हैं। हाल में गढ़ रोड स्थित एक होटल में एक छात्रा को युवक के साथ पकड़ लिया था। युवक की उसकी पिटाई भी की थी।

पकड़े जाते हैं स्टूडेंट्स

शहर के होटल्स में कई बार छात्र-छात्राएं पकड़ी जाती रही हैं। घर से ड्रेस पहनकर निकलती हैं और रास्ते में कपड़े चेंज करके होटल्स में प्रेमी संग पहुंच जाती हैं। होटल वालों को पैसा चाहिए और इन लोगों को आशियाना। कुछ साल पहले खूनी पुल के सामने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान युवकों के साथ आसपास के स्कूलों की छात्राएं पकड़ी गई थीं। सभी युवक मिस्त्री और दुकानों पर काम करते थे।

Posted By: Inextlive