बिहार में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को आठ सीटों नालंदा पटना साहिब पाटलिपुत्र आरा बक्सर सासाराम काराकाट और जहानाबाद में मतदान जारी है। आज 1.52 करोड़ मतदाता 157 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद रामकृपाल यादव अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में सीधे टक्कर में फंसे हैं।


patna@inext.co.inPATNA: 11 बजे तक कुल 18.55 फीसद मतदान हुआ जिसमें नालंदा 17.61 % पटना साहिब 15.83 %, पाटलिपुत्र 20.78 %, आरा 17.62 %, बक्सर 16.80 %, सासाराम 17.40 %, काराकाट 18.00%, जहानाबाद 26.00 % मतदान हुआ।अपराह्न 01.00 बजे: पटना के पालीगंज के बूथ 101 व 102 पर फायरिंग। सरकुना बूथ पर ग्रामीणों ने ईवीएम तोड़ी, जमकर किया पथराव। आत्मरक्षा में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। बूथ से दो मतदानकर्मी गायब थे पर अब वो वापस आ गए और मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने उनके अपहरण की बात से इनकार कर दिया था।दोपहर 12.45 बजे:


पटना के दुल्हिनबाजार स्थित बूथ 101 और 102 पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प। आक्रोशित ग्रामीणों ने बूथो पर तोड़फोड़ भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मतदान करने से रोक रही थी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।Lok Sabha Elections 2019 7th Phase Varanasi Live Update : मुरली मनोहर जोशी ने डाला वोट 1 बजे तक 37.34 प्रतिशत मतदान, वोटिंग जारीदोपहर 12.25 बजे:

पटना में वोट डालने पहुंचे पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन)। कई चरणों में चुनाव का किया विरोध। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का किया समर्थन। पटना साहिब में शालीनता से हो रहे चुनाव को उदाहरण बताया। दोपहर 12.00 बजे: 12 बजे तक 24.97 फीसद मतदान।

Posted By: Vandana Sharma