आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे एमएस धोनी ने सोमवार को अपने गृह नगर रांची में वोट डाला। बता दें लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान आज झारखंड में भी हो रहा है।

कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान आज झारखंड में भी हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल में सीएसके की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भी रांची में वोट डाला। माही अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ वोट डालने आए। उनकी बेटी जीवा भी साथ में थी।
मतदान करने के बाद माही ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियों में धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा है। हालांकि माही तो सिर्फ वोट में लगी स्याही दिखा रहे मगर जीवा लोगों से वोट करने की अपील कर रही। जीवा कहती है,' आप भी जाइए और मतदान करिए, जैसा कि मेरे मम्मी-पापा ने किया।' बता दें झारखंड में दो बजे तक करीब 46 परसेंट मतदान हुआ है।

View this post on InstagramUse your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on May 6, 2019 at 2:11am PDT


धोनी आईपीएल से टाइम निकालकर वोट देने रांची आए हैं। रविवार को धोनी ने पंजाब के खिलाफ मोहाली में मौजूदा आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मैच खेला था। हालांकि सीएसके को इसमें हार मिली जिसकी वजह से चेन्नई अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

धोनी की कप्तानी में सीएसके 7 मई को चेन्नई में पहला क्वाॅलीफाॅयर मुकाबला खेलेगी। ये मैच मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। पहला क्वाॅलीफाॅयर जो टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

 

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari