आज जमशेदपुर में 23 व सिंहभूम में नौ प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। जमशेदपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा व झामुमो जबकि सिंहभूम में भाजपा व कांग्रेस में टक्कर हो रही है।


jamshedpur@inext.co.inJAMSHEDPUR : इंतजार की घड़ियां खत्म। रविवार को सुबह सात बजे से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर व सिंहभूम संसदीय क्षत्र के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। शाम तक जमशेदपुर के 23 व सिंहभूम के नौ यानि कुल 32 प्रत्याशियों के तकदीर का फैसला 29, 48,981 मतदाता करेंगे।  शहर में महिलाओं के जिम्मे छह मतदान केंद्रशहर में कुल छह मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे हैं। दो-दो महिला मतदान केंद्र जुगसलाई, मानगो नगर निगम व जमशेदपुर अक्षेस ने अपने इलाकों में बनाए हैं। मानगो में महिला बूथ आरवीएस एकेडमी व ब्लू बेल्स स्कूल में बनाए गए हैं। वहीं आरएमएस सोनारी व गुरुनानक स्कूल को भी महिला बूथ बनाया गया है। जमशेदपुर के लिए 23 प्रत्याशी 1701342 मतदाता


जमशेदपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो व महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के बीच है। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला करनेवाले मतदाताओं की संख्या 1701342 है। इनमें पुरुष मतदाता 871103 जबकि महिला मतदाता 830183 है। 56 वोटर थर्ड जेंडर हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

विद्युत वरण महतो (भाजपा), अशरफ हुसैन (बसपा), रंजित कुमार सिंह (झारखंड पार्टी), अंजना महतो (तृणमूल कांग्रेस), चंपई सोरेन (झामुमो), अंगद महतो (आमरा बंगाली), असजदुल्लाह इमरान (भारत प्रभात पार्टी), कमर रजा खान (भारत प्रभात पार्टी), चंद्रशेखर महतो (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया), पनमनी सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया), मलय कुमार महतो (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), महेश कुमार (राइट टू रिकॉल पार्टी), सविता कैवर्तो (अहिरा नेशनल पार्टी), शेख आखिरउद्दीन (झारखंड पार्टी नरेन), सुब्रत कुमार प्रधान (अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया), सूर्य सिंह बेसरा (झारखंड पीपुल्स पार्टी), निर्दलीय - असित कुमार सिंह, दिनेश महतो, दीप कुमार गिरी, मुबीन खान, राकेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, सरिता आनंद। सिंहभूम सीट पर नौ प्रत्याशी, 12,47,639 मतदातासिंहभूम संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा व महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के बीच है।सिंहभूम लोकसभा सीट पर कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 12 लाख 47 हजार 639 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला इवीएम में कैद करेंगे। सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में सिंहभूम का पांच विधानसभा क्षेत्र व सरायकेला विधानसभा क्षेत्र शामिल है। सरायकेला में जहां 166249 पुरुष व 158422 महिला मतदाओं को मिलाकर तीन लाख 15 हजार 596 मतदाता हैं वहीं सिंहभूम की पांच विधानसभा क्षेत्र में 468725 पुरुष व 474710 महिला मतदाताओं को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या नौ लाख 32 हजार 43 है।

 Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Allahabad Phulpur Live Update : यूपी में इलाहाबाद व फूलपुर में मतदान जारी, मतदाताओं की लगी लाइइन नौ प्रत्याशियों के बीच चुनावलक्ष्मण गिलुवा (भाजपा), गीता कोड़ा (कांग्रेस), कृष्णा मार्डी (झामुमो उलगुलान), परदेशी लाल मुंडा (बसपा), प्रताप सिंह बानरा (अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया), हरि ओरवान (कलिंग सेना), चंद्र मोहन हेंब्रम (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया), निर्दलीय - अनिल सोरेन व पुष्पा सिंकू।

Posted By: Shweta Mishra