कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से तीन दिवसीय दौरे पर यूपी में रहेंगी।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आ रही हैं। पहले उनका कार्यक्रम ट्रेन से फैजाबाद जाने का था पर अचानक इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब प्रियंका बुधवार को सुबह अमौसी एयरपोर्ट आने के बाद सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगी जहां मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज के परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम
रात में रायबरेली के भूयेमऊ गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। पूरा दिन रायबरेली में गुजारने के बाद शुक्रवार को उनका फैजाबाद जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान रास्ते में उनका कई जगह भव्य स्वागत करने की तैयारी है। शुक्रवार को फैजाबाद के दौरे के बाद रात नौ बजे वापस अमौसी एयरपोर्ट से उनका वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

प्रियंका गांधी दो दिन रहेंगी अमेठी-रायबरेली, अयोध्या विजिट अब 29 मार्च को करेंगी

प्रियंका का प्रयागराज दौरा, 40 साल बाद बड़े हनुमान के दरबार पहुंचा नेहरू परिवार का कोई सदस्य

Posted By: Shweta Mishra