सात चरणों की वोटिंग के बाद अब फैसले का दिन आ गया है। चलिए जानते हैं दिग्गज नेताओं और उनके विपक्षियों की सीटें और कौन किससे कितना आगे है...


कानपुर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी के कैंडीडेट हैं। इनके सामने समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा और कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम उन्हें टक्कर दे रहे हैं।राहुल गांधीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वो वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड से राहुल सीपीआई के पीपी सुनीर के अपोजिट चुनावी जंग में आमने-सामने हैं।पीएम नरेंद्र मोदीपीएम नरेंद्र मोदी वारानसी लोकसभा सीट के बीजेपी कैंडीडेट हैं। इन्हें कांग्रेस के अजय राय और महागठबंधन की ओर से सपा की शालिनी सिंह टक्कर दे रही हैं।सीएम अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़े हैं। इनके अपोजिट भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम निरहुआ भाजपा की ओर से लड़े।

अमित शाहअमित शाह बीजेपी के गांधीनगर लोकसभा सीट से कैंडिडेट हैं। इनके सामने कांग्रेस से डा. सीजे चावड़ा चुनाव लड़े हैं।सोनिया गांधीकांग्रेस की मुख्य अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह के अपोजिट चुनाव लड़ रही हैं।

डिम्पल यादवसपा डिम्पल यादव कन्नौज से भाजपा से सुब्रत पाठक के अपोजिट चुनाव लड़ रही हैं। आज पता चल जाएगा कि इन दोनों में से किसके हाथ लगेगी सत्ता।मीसा भारतीआरजेडी मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़े हैं। उनके इस सीट पर बीजेपी के राम कृपाल यादव टक्कर दे रहे हैं।जनरल वीके सिंह बीजेपी के जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी की ओर से सुरेश बंसल संग चुनावी अखाड़े में उतरे हैं।मुलायम सिंहसपा मुलायम सिंह और प्रेम सिंह साक्या बीजेपी से मैनपुरी लोकसभा सीट पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

Posted By: Vandana Sharma