लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान झारखंड की चार सीटों पर खत्म हो गया है। कुल 64.19 प्रतिशत वोटिंग हुई।

ranchi@inext.co.in
RANCHI : लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान आज यानी कि सोमवार को मतदान हुआ। झारखंड की चार सीटों कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग में पोलिंग हुई। इन चार सीटों पर शाम छह बजे तक 64.19 प्रतिशत मतदान हुआ। कोडरमा में 65.70 प्रतिशत, रांची में 63.94 प्रतिशत, खूंटी में 64.10 परसेंट और हजारीबाग में 62.91 प्रतिशत वोटिंग हुई।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल में सीएसके की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भी रांची में वोट डाला। माही अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ वोट डालने आए। उनकी बेटी जीवा भी साथ में थी।

 


 

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी वोट डाला। वोटर टर्न अाउट की 11 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में अब तक 27.69 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान कोडरमा में हुआ। अभी तक यहां 30.80 परसेंट लोग वोट डाल चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हजारीबाग है जहां अभी तक 29.05 परसेंट वोटिंग हुई। इसके अलावा रांची में 25.23 परसेंट और खूंटी में 25.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

हजारीबाग में लोग मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि 105 साल की महिला भी वोट देने आ गईं।

रांची से कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय भी अपने परिवार संग वोट देने पहुंचे।

देवी मंडप रोड स्थित 234 बूथ नंबर पर पूजा मिश्रा ने सबसे पहले वोट डाला। इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट भी मिला।

गिंजो ठाकुरगाँव, बुड़मु प्रखन्ड, बुथ संख्या 127 की पहली वोटर बनी ललिता देवी जिनकी उम्र 85 साल है।

18 साल का रितेश वर्मा पहली बार वोट दे रहा है उसने कहा कि देश को बदलने के लिए हर किसी का एक वोट जरूरी है हमने पहली बार वोट दिया है या हमारे लिए इस तरह का अनुभव है जो जिंदगी में पहली बार हो रहा है।  त्यौहार से भी बढ़कर अनुभव फील हो रहा है ।।सुबह से हमने तैयारी करके सबसे पहले अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वोट किया।

मंदार में राजकीयकृत मध्य विद्यालय में वोट देने के बाद सेल्फी लेती लड़कियां, इन्होंने पहली बार वोट दिया है। इनकी खुशी देखते बन रही थी।

रांची के जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय में अपनी मां को वोट दिलाने आए रेवेन्यू ऑफिसर त्रिपुरारी पाठक। पाठक छुट्टी लेकर पत्नी के साथ दमन और दीव से आए हैं।

झारखंड की गर्वनर द्रौपदी मुरु ने भी दिया वोट। मतदान के बाद सेल्फी जोन में फोटो खिंचाती द्रौपदी।

रांची में रेडक्रॉस बिल्डिंग, मोराबादी मैदान के बूथ में वोट देने के बाद एसटीएफ डीआईजी साकेत कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari