बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें कौन-कौन से नाम इस लिस्ट में हैं शामिल...

नई दिल्ली (आईएएनएस)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें छह प्रदेशों गोवा, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात तो यह है कि इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जयंत सिन्हा, श्रीपद येशो नाइक और पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम शामिल है।

Bharatiya Janata Party (BJP) releases another list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections. Candidates for the legislative assembly (3 each for Gujarat and Goa) bye-polls also announced. pic.twitter.com/GUQRX23Fto

— ANI (@ANI) March 23, 2019


कुलस्ते मध्यप्रदेश के मंडला से उम्मीदवार होंगे
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश के मोरेना सीट से तो जयंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं श्रीपद येशो नाइक उत्तरी गोवा और पूर्व मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मध्यप्रदेश के मंडला से उम्मीदवार होंगे। इस सूची में अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे का नाम भी शामिल है। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से तो निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद इन नामों का ऐलान हुआ। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी,  राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी भी थे। इस दौरान विधानसभा उपचुनाव के लिए गुजरात और गोवा की तीन-तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों घोषित हुए। यहां पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 23 अप्रैल को उपचुनाव भी करवाए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 : जंगीपुर से मफूजा खातून लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी ने चाैथी सूची में शामिल किए ये 11 उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019 : रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव, बिहार एनडीए के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 

Posted By: Shweta Mishra