लोकसभा चुनाव में चाैथे चरण के लिए नामांकन की अवधि समाप्त होने तक चौथे चरण में कुल 253 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। इस चरण में भी फर्रुखाबाद उन्नाव व कानपुर समेत कुछ सीटों पर मुकाबला काफी दिल्लचस्प होगा। आइए जानें काैन किसे देगा टक्कर...


कानपुर। देश में 17वीं लोकसभा चुनाव के चाैथे चरण में देश में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान हाेगा। इसमें यूपी की 13 सीटें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक यूपी में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें शाहजहांपुर, खेरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर लोकसभा सीटें शामिल हैं। कई सीटों पर नामी प्रत्याशी उतारे गए यूपी में चाैथे चरण के लिए नामांकन की अवधि समाप्त होने तक कुल 253 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। बीते तीन चरणों की तरह इस चरण के लिए भी बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन ने हर सीट पर जबरदस्त व नामी प्रत्याशियों को उतारे हैं। इनमें फर्रुखाबाद, उन्नाव व कानपुर समेत कुछ सीटों पर मुकाबला काफी दिल्लचस्प होगा। कई सीटों पर काफी नामी प्रत्याशी उतारे गए हैं।  कानपुर


कानपुर सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। यहां बीजेपी ने सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया है ताे वहीं कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को उतार है। श्रीप्रकाश जायसवाल पहले भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कानपुर से सांसद रह चुके हैं। वहीं सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन ने राम कुमार (सपा) को टिकट दिया है। उन्नाव

उन्नाव सीट पर भी पार्टियों ने साेचसमझ कर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। यहां बीजेपी ने माैजूदा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरी साक्षी तो कांग्रेस की अन्नू टंडन मैदान में उतरी हैं। वहीं सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन ने अरुण शंकर शुक्ला (सपा) को टक्कर लेने के लिए उतारा है। फर्ररूखाबादइस सीट पर भी नामी उम्मीदवार  उतरे हैं। इसमें बीजेपी की ओर से मुकेश राजपूत तो कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद ताल ठोंक रहे हैं। सलमान खुर्शीद पीएम मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री रहे हैं। वहीं सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन की ओर से मनोज अग्रवाल (बसपा) उतरे हैं। कन्नौजकन्नाैज सीट पर भी मुकाबला काफी राेचक होगा। यहां बीजेपी ने सुब्रत को टिकट दिया है तो सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन ने कन्नाैज से मौजूदा सांसद डिंपल यादव  (सपा) को चुनावी रण में उतारा है। डिंपल यादव का पिछली बार भी मुकाबला सुब्रत पाठक से हुआ था। अकबरपुरअकबर सीट पर भी नामी चेहरे एक दूसरे को टक्कर देने उतरे हैं। यहां बीजेपी की ओर से देवेंद्र सिंह तो कांग्रेस की ओर से राजाराम पाल ताल ठोक रहे हैं। राजाराम पाल साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी चुनावी रण में उतरे थे। वहीं महागठबंधन ने निशा (बसपा) को मैदान में उतारा है। इटावा

इटावा में भाजपा ने डाॅ. रामशंकर कठेरिया को चुनावी रण में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने इन्हें टक्कर देने के लिए अशोक कुमार दोहरे को टिकट दिया हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से कमलेश कुमार (सपा) उतरे हैं। शाहजहांपुर यहां बीजेपी ने अरुण कुमार सागर, कांग्रेस ने ब्रह्म स्वरूप सागर तो महागठबंधन ने अमर चंद्र जौहर (बसपा) को टिकट दिया है। खीरी खीरी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां बीजेपी की ओर से अजय कुमार कांग्रेस की ओर से जफर अली नकवी तो वहीं सपा-बसपा व रालोद के महागठबंधन की ओर से पूर्वी वर्मा (सपा) चुनावी मैदान में उतरे हैं। हरदोई हरदाेई में ने बीजेपी जय प्रकाश को टिकट दिया तो कांग्रेस ने वीरेंद्र कुमार को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन ने उषा वर्मा (सपा) को दावेदार बनाया है। मिसरखमिसरख में बीजेपी की तरफ से अशोक कुमार तो कांग्रेस की ओर से मंजरी राही चुनावी मैदान में हैं। वहीं इन सबको टक्कर देने के लिए महागठबंधन की ओर से डाॅ. नीलू सत्यार्थी (बसपा) से चुनावी रण में दावेदार हैं। जालौन
जालौन में बीजेपी की तरफ से भानु प्रताप सिंह, कांग्रेस की तरफ से ब्रजलाल खबरी और महागठबंधन की ओर से अजय सिंह (बसपा) ताल ठोक रहे हैं। झांसीझांसी में अनुराग शर्मा बीजेपी से तो शिवशरण कांग्रेस से हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से श्याम सुंदर सिंह (सपा) प्रत्याशी बने हैं। हमीरपुर
हमीरपुर की बात करें तो यहां बीजेपी की ओर से कुंवर पुष्पेंद्र सिंह तो कांग्रेस की ओर से प्रीतम सिंह हैं। वहीं दिलीप सिंह महागठबंधन की ओर से चुनावी रण में दावेदार हैं।

लोकसभा क्षेत्रबीजेपीकांग्रेसमहागठबंधन
शाहजहांपुरअरुण कुमार सागरब्रह्म स्वरूप सागरअमर चंद्र जौहर (बसपा)
खीरीअजय कुमारजफर अली नकवीपूर्वी वर्मा (सपा)
हरदोईजय प्रकाशवीरेंद्र कुमारउषा वर्मा (सपा)
मिसरखअशोक कुमारमंजरी राहीडाॅ. नीलू सत्यार्थी (बसपा)
उन्नावस्वामी सच्चिदानंद हरी साक्षीअन्नू टंडनअरुण शंकर शुक्ला (सपा)
फर्ररूखाबादमुकेश राजपूतसलमान खुर्शीदमनोज अग्रवाल (बसपा)
ईटावाडाॅ. रामशंकर कठेरियाअशोक कुमार दोहरेकमलेश कुमार (सपा)
कन्नौजसुब्रत-डिंपल (सपा)
कानपुरसत्यदेव पचौरीश्रीप्रकाश जायसवालराम कुमार (सपा)
अकबरपुरदेवेंद्र सिंहराजाराम पालनिशा (बसपा)
जालौनभानु प्रताप सिंहब्रजलाल खबरीअजय सिंह (बसपा)
झांसीअनुराग शर्माशिवशरणश्याम सुंदर सिंह (सपा)
हमीरपुरकुंवर पुष्पेंद्र सिंहप्रीतम सिंहदिलीप सिंह
Posted By: Shweta Mishra