Loksabha Elections 2019: जानिए उत्तर प्रदेश में पहले चरण में किस सीट पर किसके सामने कौन लड़ रहा चुनाव
lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि दूसरे चरण के लिए भी 43 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया जा चुका है। सोमवार को कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने फतेहपुर सीकरी सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसके अलावा मथुरा से बीजेपी की हेमा मालिनी, अमरोहा से बीजेपी के कुंवर सिंह तंवर, बुलंदशहर से बीएसपी के योगेश वर्मा तथा कांग्रेस के बंशी सिंह, हाथरस से सपा के रामजी लाल सुमन तथा कांग्रेस के त्रिलोकी राम, आगरा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह तथा कांग्रेस की प्रीता हरित ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सोमवार को कुल 123 नामांकन दाखिल किये गये।
लोकसभा क्षेत्र | बीजेपी | कांग्रेस | सपा/बसपा/रालोद महागठबंधन |
सहारनपुर | राघव लखन पाल | इमरान मसूद | हाफिज फजलुर्रहमान (बसपा) |
कैराना | प्रदीप कुमार | हरेंद्र सिंह मलिक | तबस्सुम बेगम (सपा) |
मुजफ्फरनगर | संजीव कुमार बालियान | - | अजीत सिंह (राष्ट्रीय लोक दल) |
बिजनौर | राजा भरतेंद्र सिंह | नसीमुद्दीन सिद्दीकी | मलूक नागर (बसपा) |
मेरठ | राजेंद्र अग्रवाल | हरेंद्र अग्रवाल | हाजी मोहम्मद याकूब (बसपा) |
बागपत | डाॅ. सत्यपाल सिंह | - | जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल) |
गाजियाबाद | विजय कुमार सिंह | डाॅली शर्मा | सुरेश बंसल (सपा) |
गौतम बुद्ध नगर | डाॅ. महेश शर्मा | डाॅ. अरविंद कुमार सिंह | सतवीर (बसपा) |
इतने हुए नामांकन
सहारनपुर- 16
कैराना- 10
मुजफ्फरनगर- 20
बिजनौर- 15
मेरठ- 13
बागपत- 12
गाजियाबाद- 20
गौतमबुद्धनगर- 17
नगीना- 4
अमरोहा- 3
बुलंदशहर- 5
अलीगढ़- 6
हाथरस- 5
मथुरा- 6
आगरा- 4
फतेहपुर सीकरी- 7कई कैंडीडेंट्स को नोटा साबित न कर दे खोटा, बढ़ती जा रही नोटा दबाने वालों की संख्या