लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की इन पांच सीटों किशनगंज कटिहार पूर्णिया भागलपुर और बांका पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है. यह शाम 6 बजे तक चलेगा।


कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट शामिल है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू है और यह शाम 6 बजे तक चलेगा। इन पांच सीटों के लिए कुल 70 कैंडिडेटों ने नामांकन किया था। आज वोटर्स किशनगंज में 14, कटिहार में 11, पूर्णिया में 16, भागलपुर में नौ और बांका में 20 कैंडिडेटों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में पांच सीटों पर भाजपा-जदयू और राजद-कांग्रेस गठबंधन में कई बड़े नाम शामिल हैं।किशनगंज लोकसभा सीटकिशनगंज लोकसभा सीट पर सैय्यद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद जावेद मैदान में आमने-सामने हैं। जनता दल, यूनाइटेड के नेता सैय्यद मोहम्मद अशरफ एनडीए की ओर से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं मोहम्मद जावेद, कांग्रेस के नेता हैं, जो महागठबंधन की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।


कांग्रेस से कटिहार सीट पर शाह तारीक अनवर लड़ रहें चुनाव
कटिहार सीट पर शाह तारीक अनवर कोंग्रेस पार्टी से मैदान में होंगे, जो महागठबंधन में शामिल है। इस सीट पर इनका मुकाबला जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं।पूर्णिया लोकसभा सीट

पूर्णिया लोकसभा सीट पर जदयू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार संतोष कुमार हैं। ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। संतोष का इस सीट पर मुकाबला महागठबंधन की ओर चुनाव लड़ने वाले उदय सिंह से होगा। बता दें कि उदय सिंह कांग्रेस के नेता हैं। भागलपुर लोकसभा सीटभागलपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन की ओर से शैलेष कुमार मैदान में हैं, ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता हैं। यहां इनका मुकाबला एनडीए के अजय कुमार मंडल से होगा, जो जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। बांका लोकसभा सीटबांका लोकसभा सीट पर एनडीए से गिरधारी यादव का नाम है, ये जनता दल, यूनाइटेड के नेता हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार जय प्रकाश नारायण यादव से होगा, जो राजद नेता हैं।

Posted By: Mukul Kumar