बांसगांव कांग्रेस प्रत्याशी सहित 27 प्रत्याशी का पर्चा खारिज
-गोरखपुर लोकसभा सीट से 10 और बांसगांव सीट से 4 कैंडिडेट्स होंगे मैदान में
GORAKHPUR: बांसगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट कुश सौरभ राव समेत छह कैंडिडेट्स का नामांकन खारिज हो गया है. अब बांसगांव लोकसभा सीट पर चार कैंडिडेट्स ही अपना भाग्य आजमाएंगे. वहीं, गोरखपुर लोकसभा सीट से हिन्दुस्तान निर्माण दल के सुनील सिंह सहित 21 कैंडिडेट्स का नामांकन खारिज हो गया है. मान्य कैंडिडेट्स के सिंबल का अलाटमेंट दो मई को हो जाएगा. देर शाम तक हुई जांचकलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सह रिटर्निग ऑफिसर विजयेंद्र पांडियन ने 31 नॉमिनेशन फॉर्म की जांच की. इसमें सिर्फ 10 प्रत्याशी के कागजात ही सही मिले. नामांकन खारिज होने के बाद सुनील सिंह, अच्छेलाल गुप्ता व नवल किशोर नथानी ने रिटर्निग ऑफिसर पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. बांसगांव कोर्ट में देर शाम तक चले नॉमिनेशन फॉर्म की जांच में 11 कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन फॉर्म की जांच की गई. रिटर्निग ऑफिसर अमित बंसल ने जांच पड़ताल के बाद सात नामांकन को खारिज कर दिया.
गोरखपुर से इनका नामांकन सही प्रत्याशी पार्टी 1- श्याम नारायण -प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 2- रवींद्र श्याम नारायण शुक्ला (रवि किशन) -भाजपा3- रामभुआल निषाद - सपा
4- जय प्रकाश मिश्रा -राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया 5- अभिषेक चंद -सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 6- जितेंद्र कुमार - ज्वाला दल 7- मधुसूदन त्रिपाठी - कांग्रेस 8- सुभाष चंद्र - सोश्लिस्ट पार्टी 9- अवधेश - शाने हिंद फोरम 10 - डॉ. आशीष कुमार- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोरखपुर से इनका नामांकन खारिज कैंडिडेट्स पार्टी 1- नवल किशोर नथानी - निर्दलीय 2- अच्छे लाल गुप्ता - निर्दलीय 3- वीरेंद्र कुमार राजभर - मूल निवास समाज पार्टी 4- गीता भारती - भारती प्रवाह पार्टी 5- राज बहादुर - भारतीय शक्ति चेतना 6- शैलेश कुमार - निर्दलीय 7- अवधेश - बहुजन युक्ति पार्टी8- अशोक - निर्दलीय
9- मुनीब - भारतीय एकलव्य पार्टी 10- राधेश्याम सेहरा - निर्दलीय 11- कौशिल्या देवी - अपना दल यूनाईटेड 12- शैलेंद्र कुमार - राष्ट्रीय परिवर्तन दल 13- सुशील कुमार -अखिल भारतीय गोडवाना पार्टी 14- सुनील कुमार - हिंदुस्तान निर्माण दल 15- अरुण कुमार - निर्दलीय 16- राम किशुन - निर्दलीय 17- अरुण कुमार श्रीवास्तव -पीस पार्टी 18- नाम प्रकाश श्रीवास्तव - जन विकास पार्टी सेक्युलर 19 रामयष कुमार - निर्दलीय 20- त्रिपुरेश - निर्दलीय 21- राकेश श्रीवास्तव - निर्दलीय ------------------------------------ बांसगांव में इन कैंडिड्टेस का पर्चा सही कैंडिडेट्स पार्टी 1-कमलेश पासवान बीजेपी 2-सदल प्रसाद बसपा 3-सुरेंद्र प्रसाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 4-लालचंद प्रसाद ि1नर्दलीयइन कैंडिडेट्स के खारिज हुए नामांकन
कैंडिडेट्स पार्टी 1- कुश सौरभ रॉव - इंडियन नेशनल कांग्रेस 2- सुरेश - सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी 3- फेकूर प्रसाद - निर्दलीय 4- रमेश साहनी - बहुजन मुक्ति पार्टी 5- सालिक राम - हिंदुस्तान जनमोर्चा 6- रामवृक्ष - भारतीय सर्वजन पार्टी 7- राकेश कुमार - निर्दलीय फैक्ट फीगर गोरखपुर लोकसभा सीट इनवैलिड - 21 नामांकन वैलिड - 10 नामांकन बांसगांव लोकसभा सीट इनवैलिड - 7 वैलिड - 4 वर्जन.. इलेक्शन कमीशन का निर्देश है. उनके अनुसार विधिक परीक्षण करते हुए नामांकन पत्रों को स्वीकार अथवा अस्वीकार किया गया है. जो आरोप लगा रहे हैं. तथ्यों से परे हैं. आरके श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी