-लूट का विरोध करने पर एजेंट को मारी गोली, पत्नी के सिर पर किया रॉड से हमला

DARBHANGA/PATNA : दरभंगा के मनीगाछी थाना के कन्हौली के पूर्वी टोल में डकैतों ने बिजली बिल कलेक्शन एजेंट प्रभाष झा उर्फ शंकर झा के घर डाका डाला। 2.50 लाख कैश समेत करीब एक लाख की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर प्रभाष झा को गोली मार दी। साथ ही उनकी पत्नी अन्ना देवी के सिर पर रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने पीछा किया और रोड़ेबाजी। इसके बाद डकैत फाय¨रग करते फरार हो गया। घायल दंपती को सकरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एसएसपी बाबू राम ने बेहतर इलाज के लिए आरबी मेमोरियल अस्पताल दरभंगा में भर्ती कराया। मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना के जल्द भंडाफोड़ का दावा किया है। घटनास्थल पर मनीगाछी और नेहरा की पुलिस कैंप कर रही है। गृहस्वामी के अस्पताल में रहने के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष देवनाथ शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं।

नकाब में पहुंचे थे डकैत

मंगलवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने शंकर झा के आंगन में पहुंचकर ताला तोड़ना शुरू किया। आवाज सुनकर निकले दंपती ने विरोध किया। डकैत ने फाय¨रग कर एक गोली शंकर झा के बायीं जांघ में मारी। दूसरी गोली बगल से निकली। एक हवाई फाय¨रग भी की गई।

Posted By: Inextlive