एक कहानी. प्यार की. फरेब की. धोखे की. मर्डर की. एक ट्रैंगल लव स्टोरी. पटना की जूही व निमेश और दिल्ली की अनुश्री. एक का पहला प्यार दूसरे का शादी के बाद का प्यार और तीसरे का धोखेबाज प्यार.

अनुश्री कुंद्रा और निमेश पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों की मुलाकात गुडग़ांव में हुई थी। जब अनुश्री वहां नौकरी कर रही थी और निमेश भी जॉब के सिलसिले में वहां गया था। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अनु दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर की रहने वाली है। खालसा कॉलेज से उसने पढ़ाई की है। गुडग़ांव में दोनों काफी दिनों तक साथ रहे। बाद में निमेश पुणे में जॉब करने लगा, तो अनुश्री भी सबकुछ छोड़कर उसी के साथ पुणे में रहने लगी। यह बात भी सामने आ रही है कि जिस क्लोवर वीलेज के न्यू मार्केट प्लाजा एरिया के फ्लैट में वे रहते थे, वह अनु के नाम पर ही है। एक साल तक तो सब ठीक रहा। इसी बीच, अनुश्री ने नौकरी के लिए अप्लाई किया।

और बढ़ती गईं दूरियां
अनु की नौकरी लग गयी और उसकी पोस्टिंग बेंगलुरु में हो गई। वह पिछले छह महीने पहले वहीं शिफ्ट हो गयी थी। हालांकि बीच-बीच में वह पुणे जरूर आती थी। इधर, जूही से भी निमेश की नजदीकियां बढऩे लगी थीं। सोर्सेज की मानें, तो निमेश की मां और पिता अनुश्री के संबंध से खुश नहीं थे। घटना से एक दिन पहले ही जूही और अनुश्री दोनों पुणे स्थित फ्लैट पर पहुंचे थे। अनुश्री को इस बात की भनक लग चुकी थी कि अब निमेश उससे दूर होने की कोशिश में है और जूही से शादी कर सकता है।

उठ सकता है पर्दा
जूही की हत्या किसने की, इसे लेकर अब भी असमंजस बरकरार है। मिली जानकारी के मुताबिक मुम्बई क्राइम ब्रांच गुरुवार अनुश्री को अपने साथ लेकर चली गई। पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। अनुश्री कुंद्रा पहले ही निमेश पर ही जूही की हत्या का आरोप लगा चुकी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर चुकी है। अनुश्री के फादर और अंकल वहां मौजूद हैं। वैसे 21 नवम्बर तक कोर्ट ने अनुश्री को रिमांड पर लेने का आदेश दिया है। पुणे से फोन पर जूही के पिता एएन प्रसाद ने बताया कि मुझे भी खबर लगी है कि अनु को पुलिस मुम्बई ले जा रही है। वे भी मामले पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हत्या किसने की, यह सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Facebook facts
आजकल के यूथ की तरह ये तीनों भी फेसबुक पर एक्टिव थे। निमेश ने तो अपने अकाउंट को पूरी तरह से लॉक किया हुआ है, तो जूही के वाल पर कुछ कमेंट दिख रहे हैं। अनुश्री भी ज्यादा अपडेट नहीं रहती थी, बस अपने बर्थ डे पर उसने बधाई देने वालों को थैंक्स बोला है।
Anushree Kundra
नाम : अनुश्री कुंद्रा। हॉली चाइल्ड स्कूल, टैगोर गार्डेन से स्कूलिंग तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के खालसा कॉलेज से हायर एजुकेशन किया। अनुश्री बेंगलुरु के एक हेल्थ क्लीनिक में मैनेजर का काम कर रही है। नई दिल्ली से है और बेंगलुरु में रही थी। फेसबुक पर अनुश्री के 96 फ्रेंड्स हैं। इसने फेसबुक पर इन रिलेशनशिप लिखा है, पर किससे वह जिक्र नहीं किया। हालांकि इसकी एक बहन भी फेसबुक पर है, उसका नाम है साईप्रीत प्रिया। पिया बसंती, ए आर रहमान को सुनने वाली अनुश्री को प्रेटी वुमेन व रोमन हॉलिडे जैसी हॉलीवुड फिल्में पसंद है। 30 अप्रैल को उसने अपना बदलकर बेंगलुरु कर लिया। 29 जनवरी को अनुश्री का बर्थ डे है। अपने बर्थ डे पर उसने विश करने वालों को जवाब भी दिया था। हालांकि उसके वाल को देखकर पता चल रहा है कि वह ज्यादा एक्टिव नहीं थी।
Juhi Prasad
नाम : जूही प्रसाद। हाल फिलहाल उसने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली थी। फेसबुक अकाउंट पर जूही अपनी फोटो लॉक की हुई थी। वाल पर सिर्फ दो मैसेज दिख रहे थे।
16 सितंबर को 11:38 में उसने अपने वाल पर लिखा था : 
Yes, I'm a girl। I push doors that clearly say PULL। I laugh harder when I try to explain why I'm laughing। I walk into a room and forget why I was there। I count on my fingers in math class। .I lie sometimes to hide the pain। I say it is a long story when it's really not। I cry a lot more than you think I do। I get attached to people who care even a little about me। A broken nail is as painful as a broken heart। Yes, I'm a girl!!!!! Re-post if you're proud to be one

Nimesh Sinha
नाम : निमेश सिन्हा। फेसबुक पर अकाउंट तो है, पर सबकुछ लॉक। ना वाल पर लिखा कुछ दिख रहा है और ना ही कोई फोटो।

Mere brother ki dulhan
जूही और निमेश ने 13 सितंबर को साथ में एक मूवी भी देखी थी। दोनों ने यशराज फिल्म्स की 'मेरे ब्रदर की दुल्हनÓ साथ में देखी थी। फेसबुक पर अपने वाल पर शाम 7: 28 बजे उसने लिखा है is watching Mere Brother Ki Dulhan with Nimesh Sinha

Posted By: Inextlive