सरोद की धुनों से सजा लखनऊ महोत्सव

- लखनऊ महोत्सव का शानदार आगाज, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया उद्घाटन

सरोद की धुनों से सजा लखनऊ महोत्सव

- लखनऊ महोत्सव का शानदार आगाज, पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया उद्घाटन

LUCKNOW: lucknow@inext.co.in

LUCKNOW: लखनऊ की संस्कृति को समेटे लखनऊ महोत्सव का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। इस बार 'बदलता लखनऊ, संवरता लखनऊ ' थीम पर शुरू हुए लखनऊ महोत्सव के पहले दिन खासा भीड़ दिखाई दी। इस खास मौके पर महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया। हालांकि महोत्सव का आगाज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से होना था, लेकिन समाजवादी नेता धर्मानंद तिवारी का देहांत हो जाने के कारण वो उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने महोत्सव की औपचारिक घोषणा की।

आतिशबाजियों से शानदार आगाज

महोत्सव स्थल में बुधवार शाम आतिशबाजियों और सरोद के सुरों के बीच लखनऊ महोत्सव का शानदार आगाज हो गया। कार्यक्रम की सबसे खास पेशकश मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान और उनके दोनों बेटों अमान और अयान की प्रस्तुति रही। हर बार नवंबर में लगने वाला लखनऊ महोत्सव इस बार जनवरी में शुरू हुआ। मंत्री ओम प्रकाश सिंह का महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता और डीएम राजशेखर ने पौधा देकर उनका स्वागत किया।

विदेशों में भी मशहूर महोत्सव

इसके बाद मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि लखनऊ महोत्सव देश में ही नहीं, विदेशों में भी मशहूर है। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार पर प्रहार करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि दो साल हो गये हैं, मोदी सरकार को मगर अभी तक प्रदेश में पर्यटन विभाग को केंद्र सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। उन्होनें कहा कि आप लोग आंकड़े उठा कर देख लें, पूरे देश में पर्यटकों की संख्या घटी है, लेकिन प्रदेश में पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। इससे ये साफ होता है कि प्रदेश में अखिलेश सरकार ने ज्यादा काम ि1कया है।

नवाबी नगरी की खासियत समेटे हुए

इसके बाद मंत्री ने महोत्सव में पहली बार लगे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उदघाटन किया। समारोह में मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि इस बार महोत्सव के आयोजन में देरी जरूर हुई, लेकिन आयोजन को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनवाइट्स इस समारोह का आनंद उठाएं। मंडलायुक्त ने नवाबी नगरी की खासियत गिनाते हुए कहा कि लखनऊ की सभ्यता कई मायनों में खास है। इसी नजाकत और नफासत को महोत्सव अपने में समेटे हुए है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजशेखर ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार महोत्सव आने वालों की संख्या करीब साढ़े आठ लाख रही थी, इस बार हमारा लक्ष्य है कि महोत्सव में 10 लाख से ज्यादा लोग आयोजन का आनंद उठायें। डीएम ने खासकरच् बच्चों और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे इस आयोजन में आकर समारोह को सफल बनायें।

सरोद की धुन लोग हुए मंत्रमुग्ध

पहले दिन की शुरुआत सरोदवादक अमजद अली खां से हुई। सरोद के मास्टर और पदम विभूषण विजेता सरोद वादक अमजद अली खां की धुन से महोत्सव का आगाज हुआ। अपनी धुन से देश-विदेश में धूम मचाने वाले अमजद अली का साथ उनके बेटे अयान और अमान ने दिया। अमजद अली के सरोद से निकली धुन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने शुरुआत वैष्णव जन तो तेने कहिए से की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने रघुपति राघव राजा राम से लेकर कई भजनों को अपने सरोद से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उनके बेटों ने भी अपने पिता का साथ देते हुए एक से एक बेजोड़ सुर निकालकर खूब वाहवाही बटोरी।

बॉक्स:

'

सही समय पर दिया जाना चाहिए अवॉर्ड'

Posted By: Inextlive