जमशेदपुर की कोल्हान यूनिवर्सिटी में 18 तारीख से एडमिशन शुरु हो रहे हैं। जानें क्या होगी प्रक्रिया...


JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) में छात्रों के लिए एमएड में नामांकन की प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। बुधवार को इस सूची का प्रकाशन विवि की वेबसाइट व कोल्हान विश्वविद्यालय में किया जाएगा। मालूम हो कि एमएड छात्राओं के लिए कई जगह उपलब्ध हैं, लेकिन छात्रों के लिए सिर्फ कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में ही उपलब्ध है। रांची विश्वविद्यालय में यह उपलब्ध नहीं है। इस कारण रांची विश्वविद्यालय के छात्र भी कोल्हान विवि से एमएड करने आते हैं। पहले फेज में विश्वविद्यालय 60 सीट पर एडमिशन लेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ। एके झा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सीट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। छात्रों को बीएड करने के बाद एमएड की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जो कोल्हान विवि उपलब्ध करा रहा है।

नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा 22 को
कोल्हान विश्वविद्यालय 22 जुलाई को नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग को जिम्मा दिया गया है। कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ। एके झा ने बताया कि इसमें नई शिक्षा नीति का ड्राफ्ट बनाने वाली आयोग के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि ये सदस्य इस परिचर्चा में भाग लेंगे। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षक भी अपनी बातों को रखेंगे।

Posted By: Inextlive