महामना की बगिया में लगा फूलों का मेला, वीसी ने किया उद्घाटन

दीपों से रोशन हुआ बीएचयू कैंपस, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

VARANASI

महामना पं। मदन मोहन मालवीय के जयंती के अवसर पर उनकी बगिया बीएचयू में शुक्रवार को फूलों का मेला लगा। मेले में सजे हजारों की संख्या में अलग-अलग रंग और रूप के मुस्कारते फूलों ने महामना के संदेशों को पूरी दुनिया में फैलाने का संकल्प प्रदर्शित किया। बीएचयू के वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने को पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो। एचसीएस राठौर, रजिस्ट्रार डॉ। केपी उपाध्याय, प्रो। आरके पाण्डेय, प्रो। पीसी उपाध्याय, आईएमएस के डायरेक्टर प्रो। वीके शुक्ला आदि मौजूद थे। बीएचयू के हार्टिकल्चर युनिट के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो अनिल कुमार सिंह ने गेस्ट्स को प्रदर्शनी की विशेषताओं से अवगत कराया।

अजब दिखी फूलों की छटा

गमलों और क्यारियों में लगे गुलाब, गुलदावदी, ग्लैडियोलस, रजनीगंधा आदि फूल तो लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर ही रहे थे, फूलों से बने मंडपों की अलग ही छटा दिखाई दे रही थी। महामना से जुड़ी आकृतियां, रंगोली, फूलों से बने मानव, पक्षी आदि ने भी श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें फ्9 जीटीसी, कैंटोन्मेंट बोर्ड, जिला उद्यान कार्यालय, एनईआर, सेंट्रल जेल, स्थानीय नर्सरियां, होटलों व आम नागरिकों ने भाग लिया। पुष्प प्रदर्शनी में भ्ब्0 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यहां म्8म्0 नमूने रखे गये हैं। फूलों के अलावा यहां फल-सब्जियों की वॅरायटीज भी प्रदर्शित की गई थी। फूलों के प्रति लोगों को इतना स्नेह देखकर वीसी ने प्रदर्शनी का समयावधि ख्7 दिसंबर तक शाम छह बजे तक बढ़ा देने का निर्देश दिया है।

बॉक्स

जगमग हुई महामना की बगिया

महामना जयंती के अवसर पर महामना की बगिया को क्भ् हजार से अधिक दीयों से सजाया गया। बीएचयू मेन गेट से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक का पूरा इलाका दीयों की रोशनी से नहाया दिखा। वीसी प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मालवीय भवन में क्क् दीप प्रज्जवलित महामना दीपावली का श्री गणेश किया। उसके बाद एनएसएस के वालेंटियर्स ने दीयों में रोशनी भरी। एनएसएस के कोआर्डिनेटर डॉ पीके शर्मा, डॉ अखिल मेहरोत्रा आदि ने मालवीय दिपावली का संयोजन किया था.

बॉक्स

पौधे रोप कर मनाया जन्मदिन

महामना की जयंती को बीएचयू के स्टूडेंट्स ने अलग अलग तरह से मनाया। आग्रह पत्रिका के सदस्यों ने बीएचयू मेन गेट पर पांच पौधे और रोप कर अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। प्रो0 हरिकेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, धीरज कुमार गुप्ता, गोपेश पाण्डेय के आर्थिक सहयोग से ट्री गार्ड युक्त पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट प्रो एसएन उपाध्याय ने शिरकत की। कार्यक्त्रम का संयोजन डॉ0 अवधेश दीक्षित ने किया। इसी क्रम में माय होम इंडिया के बैनर तले स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक कर महामना के संदेश फैलाया। सदस्यों ने नाटक के जरिये सफाई के प्रति लोगों को जागरुक भी किया।

Posted By: Inextlive