- पीएम पद की मर्यादा खो चुके नरेन्द्र मोदी- सोनिया गांधी

- ये देश का चुनाव है- शरद यादव

-चुनावी पैकेज दिया मोदी ने- गुलाम नबी आजाद

- रैली नहीं, रेली नहीं, रेल्ला है - रघुवंश प्रसाद सिंह

- बीजेपी को खदेड़ बाहर करेंगे- राबड़ी देवी

- स्वाभिमान रैली में दिखे बीजेपी के खिलाफ आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के तेवर

PATNA : गांधी मैदान एक और रैली का गवाह बना। शायद पहली बार किसी बयान को आधार बनाकर ऐसी रैली हुई। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक डीएनए पर सवाल उठाया और इसे बिहार के स्वाभिमान से जोड़ रैली कर डाली। रैली में सोनिया गांधी, नीतीश कुमार, शरद यादव, शिवपाल यादव सहित लालू प्रसाद जैसे दिगग्जों ने बीजेपी को निशाने पर लिया। दिलचस्प ये कि इन सबों के बीच लालू प्रसाद मंच लूट ले गए। स्वाभिमान रैली नाम था, लेकिन सवाल यही छूट कर रह गया कि क्या ये स्वाभिमान वोट बैंक में बदल सकती है? लालू-नीतीश की दोस्ती को लोग स्वीकार लेंगे? भागलपुर दंगा कांग्रेस राज में हुआ और आरोप लगा कि लालू प्रसाद ने दोषियों को बचाया। हद ये हुआ कि एक्स पीएम प्रभुनाथ सिंह ने सुशील मोदी पर भद्दी टिप्पणी कर डाली। लालू ने नई बहस छेड़ दी कि मेरी वजह से ही बीजेपी में पिछड़े नेताओं की पूछ बढ़ी है। इशारा खास तौर से नरेन्द्र मोदी की ओर रहा।

हक है कोई दया नहीं

कद के हिसाब से बात करें तो सोनियां गांधी रैली में सबसे कद्दावर थीं। सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार को और अधिक आर्थिक सहयोग की जरूरत है। वह मिलना चाहिए। ये हक है दया नहीं। मोदी सरकार एक चौथाई समय खत्म कर चुकी है पर अब तक कुछ नहीं किया। मनरेगा में गरीब, बेरोजगार हुआ है। मेरी प्यारी बहन और बच्चों की कल्याण योजनाओं में भारी कटौती की गई। केन्द्र की नौकरियों में व्यापंम में लाखों बेरोजागर की जिंदगी से खिलवाड़ हुआ। किसान भारी कठिनाएं झेल रहे हैं।

पीएम ने अपने पद की गरिमा खो दी

सोनिया गांधी ने कहा कि जनता का विश्वास मोदी से उठ चुका है। पीएम ने अपने पद की गरिमा खो दी है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि मोदी की गरिमा और नहीं गिर चुकी है। दिन पर दिन बॉर्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं। पाक के प्रति क्या नीति है देश और हम सब ये जानना चाहते हैं। भष्टाचार मुक्त देश के वायदे का क्या हुआ?

एक जैसी सोच वाली पार्टियों का गठबंधन

ये भी सवाल किया कि जिसने अपना भ्म् इंच का सीना दिखाया और इतने सारे झूठ और खोखले वायदे किए क्या आप उस पर विश्वास करेंगे? कहा हम बीजेपी के झूठे वायदे और संप्रदायवाद के खिलाफ एक मंच पर खड़े हुए हैं। ये एक जैसी सोच वाली पार्टियों का गठबंधन है। सभी जातियों के गरीब, वंचितों की आवाज है ये गठबंधन।

जनता की जीत हो गई

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की शक्ति के सामने कोई कितना भी हो देश की सरकार को झुकना पड़ा है। भूमि अधिग्रहण कानून पर घुटना टेकना पड़ा। कहा कि जब हम रैली के लिए निकल रहे थे नरेन्द्र मोदी जनता से मन की बात कर रहे थे। ये जनता की जीत थी। ख्0क्फ् का कानून प्रगतिशील था, पर सत्ता में आने पर किसानों की जमीन छीनने के लिए संशोधन का प्रयास किया।

और बाद में कहेंगे जुमला था

नीतीश ने कहा कि क्ब् महीने तक बिहार की याद नहीं आई। चुनाव आया तो कहने लगे समर्थन चाहिए। लोस में लोगों ने झांसे में आकर समर्थन कर ही दिया। सरकारी सेवक को भी फुसलाया। वोट लिया और भूल गए। चौथाई कार्यकाल पूरा हो गया एक वायदा नहीं निभाया। क्या हुआ नौकरी मिली? सरकारी नौकरी ख् लाख 8फ् हजार ही मिली। यानी वादा का वन परसेंट। खाता खुलवाया और सच ये है कि आधे से ज्यादा खाते निष्क्रिय हैं। कहा जो पैकेज दिया वह पैकेज नहीं बल्कि रीपैकेज है। बाद में कहेंगे ये जुमला था।

मैं बिहार का प्रतिनिधित्व करता हूं

स्वाभिमान रैली थी तो स्वाभिमान वाली बात होनी ही थी। नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है ये। मैं कौन हूं? आपका प्रतिनिधित्व करता हूं। बिहार के लोग डीएनए जांच के लिए सैंपल भेज रहे हैं। बिहार का इतिहास मानव सभ्यता का इतिहास है। बिहार में पैदा होने वाले कई महापुरुषों के नाम नीतीश कुमार ने गिनाए। चाणक्य, चंद्रगुप्त, अशोक से लेकर आर्यभट्ट तक। कहा तिरंगा में यहीं का चक्र है। बिहार ने पहला राष्ट्रपति दिया।

हमारा डीएनए खराब कैसे

जेपी के चरणों में बैठकर लोक तंत्र का पाठ पढ़ा, हमारा डीएनए खराब कैसे? कहा अहंकार हमारे खून में नहीं पर रोम-रोम में स्वाभिमान है। मैं स्वतंत्रता सेनानी के घर में पैदा हुआ। वे मुझे चुनौती देते हैं जिनके पूर्वज का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं।

छाती तोड़ने की धमकी देते हैं और कहते हैं जंगल राज है

नीतीश कुमार ने कहा कि वे किस आधार पर कह रहे हैं जंगलराज? आज कानून का राज है बिहार में। कानून का पालन करते हैं तो सीएम की छाती तोड़ने की धमकी देते हैं बीजेपी ऑफिस में। सीएम की छाती तोड़ने की बात कहने वाला आपका प्रिय मित्र हो जाता है मोदी जी।

आपके लोग ने आपके लोग की हत्या की, पता कर लीजिए पीएम जी

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के सवाल पर सीएम ने कहा कि जिनकी हत्या हुई और जिसने साजिश रची दोनों आपके ही लोग हैं पता कर लीजिए प्रधानमंत्री जी। बिहार में कोई जंगलराज नहीं है। गरीब-गुरबा जाग गया है। कहा वे हिटलर के अनुयायी गोयबल्स के अनुयायी हैं। एक झूठ को कई बार कहते हैं वे सच बनाने के लिए। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख के आंकड़े सुनाए नीतीश कुमार ने। दिल्ली कैसे पहले नंबर पर और बिहार ख्ख्वें स्थान पर है। महिलाओं पर अपराध के मामले में बिहार ख्म्वें स्थान पर है और दिल्ली पहले स्थान पर एमपी छठे स्थान पर। कहा चार परसेंट लोगों को नल का पानी मयस्सर है। पांच साल में नल का पानी पहुंचा देंगे। लोग से नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि संकल्प कीजिए कि फसाद नहीं होने देंगे।

झूठ की खेती नहीं चलती देश में

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने गंाधी मैदान पहुंचे लोगों से कहा, आपको क्ख्म् करोड़ जनता की तरफ से वोट डालना है। ये देश का चुनाव है। इस देश में झूठ की खेती नहीं चलती। कहा भ्0 करोड़ को रोजगार दो मोदी जी। जिन्दगी बन जाएगी लोगों को। सवाल किया कि बाबरी मस्जिद जब रथ यात्र कर तोड़ी गई तब बताओ वो जंगल राज था? लालू ने गरीब का हौसला बढ़ाया। शरद ये कहते शायद ये भूल गए थे लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करते नहीं अघाते रहे हैं उनकी ही पार्टी के नीतीश कुमार।

पैसा लो पर गरीब के लिए वोट डालो

शरद यादव ने कहा कि इनका पैसा लो और वोट गरीब के लिए डालो। दिल की बात करो। रोजगार दो। कमल बिहार में बहुत कम होता है। वे देश को कीचड़ बना रहे हैं। थैली ले लेना, चांप लेना और बच्चों को पढ़ाना। कहा रोजगार दो या अपना मुंह साफ करो।

नीतीश ने दिखायी बहादुरी

शरद यादव का भाषण खत्म जैसे ही हुआ लोग लालूलालू लालू चिल्लाने लगे। लालू ने माइक थामा तो अपने अंदाज में खिले। कहा मोदी जी गया में आए थे उनके पितर इंतजार में थे कि पिंड दान करेंगे। लालू प्रसाद को इस बात का अंदाजा खूब रहा कि अनंत सिंह की जाति उनके महागठबंधन को वोट नहीं करेगी इसलिए उन्होंने बोलना शुरू किया, मोकामा का छोटा सरकार जेल में है। नीतीश कुमार ने बहादुरी दिखायी। यादव के बच्चे का नाखून नोच कर मौत के घाट उतारा गया था। नीतीश ने कार्रवाई की। कहा एक नेता रामविलास पासवान की पार्टी में है। जहानाबाद से अरूण हैं। ये 90 के बाद का बिहार है। छाती तोड़ने की बात करते हो, तबला बजेगा तो ढूम-ढूम आवाज करेगा। नरेन्द्र मोदी हिन्दू-मुस्लिम दंगा कराना चाहते हैं। हम उनका डिजाइन जानते हैं। कहा तुम कहते हो जंगल राज टू है, नहीं ये मंडलराज टू है।

यादव वोट बैंक से सवाल करते रहे लालू

यादव वोट बैंक को खूब लुभाते दिखे लालू प्रसाद। कहा यादव छूटे वाला हव? लालू को यादव छोड़ने वाला है? छोड़नेवाला है तो बोल दो, नहीं तो हाथ उठाओ। भैंस नहीं पटक सकी यादव को तो नरेन्द्र मोदी क्या पटनेगा यादव को। दिल्ली बदलो दिल्ली बदलो ऊंची जाति के गरीब हमरे साथ रहो। कहा लालू के चाहने वालों सुनो अमित शाह का मामला डिसमिस हुआ तो सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए? कहा मेरा बेल कैंसिल करा के जेल भेज दो। सुशील मोदी मेरी सेक्रेटरी हम प्रेसीडेंट थे। नीतीश सरकार का स्टेपनी था सुशील मोदी। फाइनांस मिनिस्टर। यहां कोई लड़ाई हउ? उल्लू सब को दिन में नहीं सूझता है। लालू को स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव चाहिए। कहा बिहार उड़ती चिडि़या के हल्दी लगावेला।

बड़का मौसम वैज्ञानिक

लालू ने कहा, रामविलास पासवान ने मुशर्रफ से कहा कि गोधरा के सवाल पर इस्तीफा दिया था मैंने। ऐसा मौसम वैज्ञानिक मैंने नहीं देखा। कहा सबसे बड़ा ठेकेदार है रामविलास पासवान। नीतीश कुमार के हृदय में धुकधुकी नहीं रहना चाहिए। अभी गुजरात का हाल बताओ मोदी जी। सूट एंड साइट है। खरहे की तरह भागे चल रहे हैं।

कौन हैं वे जिसका हर तीसरा परिवार भूमिहीन है

लालू प्रसाद ने सोनिया गांधी को आर्थिक, सामाजिक जातीय जनगणनना के लिए धन्यवाद दिया। नरेन्द्र मोदी पर सेंसेक्स से जाति हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर तीसरा परिवार भूमिहीन है। लालू पूछ रहा है, बता तो मोदी जी कौन जात है बताओ। दैनिक जागरण की कटिंग दिखाते हुए कहा कि ब् जुलाई को लिखा है इसमें- बदहाल गांवों की बदरंग तस्वीर। कहा हाल ये है कि म् लाख परिवार भीख मांगकर जीवन बिता रहे हैं। ये कौन हैं भीख मांगने वाले। दलित, मुसलमान, पिछड़े हैं। भ्क् परसेंट परिवाह दिहाड़ी मजदूर हैं। प्याज कैसे 80 रुपए कर दिया। ब्0 रुपए कर दूं पचास कर दूं लो 80 रुपए किलो कर दिया प्याज। महंगाई ऐसी की दाल पियाज सब गायब हो गया। काला धन पर कांग्रेस की नाक में दम कर दिया था। कहा एक था रामदेव बाबा, कहा शीर्षासन करेंगे करने लगे कूदासन। वह भी लड़की का पकड़ा पहन कर।

बड़का पेट लेके लिफ्ट में फंस गए आधा घंटा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घेरा लालू प्रसाद ने। कहा बड़का गो पेट लेके आधा घंटा लिफ्ट में फंस गए। चांदी सस्ता, सोना सस्ता और प्याज महंगा। गंगा को भी धोखा दिया और राम को भी। लालू ने कहा कि ये लालू के मूवमेंट का असर है कि बीजेपी में पिछड़ों की पूछ होने लगी है।

घर चले जाना, भीड़ मत लगाना

कार्यकर्ताओं को नसीहत दी लालू ने। कहा ख्ब्फ् अकेले नहीं लड़ रहे हैं। हर दल की संख्या घटी है। घर चल जाना सब भीड़ मत लगाना। भारत जलाओ पार्टी है बीजेपी। मुसहर के बेटे को भी नीतीश ने सीएम बनाया। गांव-गांव में में फैल जाओ। कास्ट सेंस्क्स सामने आ गया तो दलितों का रिजर्वेशन बढ़ जाएगा।

Posted By: Inextlive