-कुलपति ने सुरक्षा को लेकर किया विशेषाधिकार का प्रयोग

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रूह्रञ्जढ्ढ॥न्क्त्रढ्ढ/क्कन्ञ्जहृन्: लंबे समय से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में चल रहे विवाद के मद्देनजर कुलपति डॉ। अर¨वद अग्रवाल ने विवि को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है। यहां चल रहे आंदोलन व असुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि 20 अगस्त 2018 से अनिश्चतकाल के लिए विवि बंद रहेगा।

कुलपति ने केंद्रीय विवि अधिनियम -2009 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभी यहां कायम प्रतिकूल परिस्थितियों के आलोक में यह निर्णय लिया है। कुलपति ने कहा कि वर्तमान में यहां शैक्षणिक कार्य का संचालन संभव नहीं है।

प्रोफेसर की पिटाई के बाद निर्णय

हाल में केविवि के प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा फेसबुक पर की गई गलत टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। इस बाबत दोनों पक्षों ने प्राथमिकी कराई है। पिछले कई माह से इससे पूर्व भी यह विश्वविद्यालय आंदोलन का केंद्र बना हुआ था। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के एक गुट ने कुलपति के खिलाफ महीनों आंदोलन किया था। बैठक के बाद आंदोलन को समाप्त कर स्थिति को सामान्य किया गया था। इसी बीच फेसबुक प्रकरण ने विश्वविद्यालय की स्थिति को असामान्य कर दिया.ताजा स्थिति में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। अचानक विवि बंद होने के कारण पढ़ाई बाधित होगी।

Posted By: Inextlive