यूपी के एक गांव में महात्मा गांधी की तस्वीर शाैचालय की दीवार पर लगाए जाने को लेकर बवाल मचा है। इस मामले में रूरल डेवलमेंट अफसर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान को भी नोटिस दिया गया है।


बुलंदशहर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक चाैकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के इछावर गांव में शौचालय की टाइलों में और राष्ट्रीय चिन्ह और महात्मा गांधी की तस्वीर होने का मामला सामने आया है। बुधवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शौचालयों का एक वीडियो लीक होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि इन टाइलों का उपयोग ग्राम प्रधान के आदेश पर किया गया था। एक ग्रामीण का कहना है कि जब हम लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत की तो हमें हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा गया क्योंकि यह उच्च अधिकारियों का निर्णय था। हे भगवान! अस्पताल में डाॅक्टर ने मरीज को जमकर धुना, वायरल हो गया वीडियो तो जांच शुरूवीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाला गया तब हड़कंप मच गया
हालांकि जब इस मामले का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाला गया तब हड़कंप मच गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच के बाद रूरल डेवलमेंट अफसर संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया और ग्राम प्रधान सावित्री देवी को नोटिस दिया गया है। वहीं इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि गांव में निर्मित 13 शौचालयों में गांधी की तस्वीर  के साथ टाइलें थीं और दीवारों पर अशोक चक्र था। सूत्रों का कहना है इस गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 508 शौचालय बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान द्वारा संचालित सभी खातों को जब्त करने के साथ इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Posted By: Shweta Mishra