महेश भट्ट का कहना है कि शादी को लेकर आखिरी फैसला रणबीर और आलिया लेंगे फैमिलीज का उसमें कोई रोल नहीं होगा। जानें इनके रिलेशन को लेकर महेश ने और क्या-क्या कहा...


features@inext.co.in  KANPUR: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा काफी लंबे वक्त से चल रही है। पर दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की है। हालांकि, आलिया ने फादर महेश भट्ट ने उन दोनों का रिश्ता कन्फर्म करते हुए कहा है, 'हां, बेशक दोनों प्यार में हैं। आपको यह गेस करने के लिए किसी जीनियस की जरूरत नहीं है। मैं रणबीर को प्यार करता हूं, वह अच्छा लड़का है।'उन्हें अपने रिलेशन के बारे में चाहिए सोचना महेश आगे बोले, 'रिलेशनशिप में आगे क्या करना है यह उन्हें सोचना चाहिए। मैं फिलहाल शादी की बात को लेकर कुछ गेस नहीं कर सकता कि आगे क्या होने वाला है। यह उनकी लाइफ और उन्हें अपने तरीके से जीने का हक है। हमें इंतजार करना चाहिए कि कल हमारे लिए क्या लेकर आने वाला है।'
इस फिल्म में साथ आने वाले हैं नजर


प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' मूवी में पहली बार साथ नजर आएंगे। 'ब्रह्मास्त्र' दो भागों में अगले साल 2019 में रिलीज होगी। खबर यह भी है कि यह कपल नए साल का जश्न मनाने न्यूयॉर्क जाएगा, जहां रणबीर के फादर ऋषि कपूर इलाज करा रहे हैं।कैटरीना बोलीं 'रणबीर से ब्रेकअप मेरे लिए वरदान से कम नहीं', इनके रिश्ते के बारे में ये खुलासे सुन चौंक जाएंगेदीपिका-रणवीर के अलावा ये हैं बॉलीवुड हॉट कपल, जो जल्द ही बंध सकते हैं शादी के बंधन में

Posted By: Vandana Sharma