- महेवा नवीन मंडी का हाल

- छह महीने से मंडी में लगीं स्ट्रीट लाइट्स और हाई मास्ट हैं खराब

- सुरक्षा में लगे होमगार्ड भी ड्यूटी से रहते हैं गायब

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

महेवा मंडी की व्यवस्था दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। जर्जर दुकानों और पार्किग की समस्या के बाद अब यहां अंधेरे ने व्यापारियों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हील ये है कि स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट ना जलने के कारण शाम ढलते ही पूरी मंडी अंधेरे में डूब जाती है। इसकी का नतीजा है कि दुकानों में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे नुकसान झेल रहे व्यापारियों ने एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री के जरिए कई बार मंडी प्रशासन को पत्र भी भेजा है। लेकिन हर बार इसे आश्वासन के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है। स्थिति ये है कि छह महीने से यहां की स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी हैं लेकिन इन्हें ठीक कराने के लिए मंडी प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा।

टैक्स लेकिन सुविधा नहीं

पूर्वाचल की सबसे बड़ी मंडी महेवा में तकरीबन छह सौ दुकानें हैं। जिसपर एक हजार से अधिक लाइसेंस होल्डर अपना कारोबार करते हैं। वहीं मंडी प्रशासन इनके कारोबार का ढाई प्रतिशत टैक्स वसूल करती है। जिसमें से आधा प्रतिशत टैक्स मंडी के विकास कार्य में खर्च किया जाना होता है। इसके बावजूद यहां व्यवस्थाएं बदहाल हैं। स्थिति ये है कि पिछले छह महीने से यहां लगीं स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट खराब पड़े हैं। इसके चलते शाम होते ही पूरी मंडी अंधेरे में डूब जाती है। इसी का नतीजा है कि रात के समय यहां चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं।

होमगार्ड भी नहीं करते ड्यूटी

वहीं, दुकानों की सुरक्षा के लिए यहां मंडी प्रशासन की ओर से तैनात एक दर्जन होमगार्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद स्थितियां सुधर नहीं रहीं। व्यापारियों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी ज्यादातर समय ड्यूटी से गायब ही रहते हैं। कई बार व्यापारियों की ओर से इस संबंध में शिकायत भी की गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस संबंध में भी कुछ नहीं किया।

कोट्स

रात में फल-सब्जी मंडी में लगाए गए हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। व्यापारी खुद ही अपनी दुकानों की सुरक्षा करते हैं। जो गार्ड भी लगाए गए हैं, वे भी ड्यूटी पर नजर नहीं आते। इसकी शिकायत की गई मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

- अवध गुप्ता, अध्यक्ष, फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन

मंडी परिषद के बिजली विभाग के अफसर कभी भी मंडी में झांकने तक नहीं आते हैं। दो माह पहले लाइटिंग की व्यवस्था ठीक कराने के लिए लेटर दिया गया था लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। अधिकारी बस कहते हैं कि टेंडर हुआ है, जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

फिरोज अहमद राइन, महामंत्री फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन

वर्जन

मंडी की लाइट ठीक कराने के लिए मंडी परिषद को लेटर भेजा गया था। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

- सुभाष यादव, सचिव, महेवा मंडी

Posted By: Inextlive