Varanasi: खिचड़ी को लेकर अभी से अपने शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. कोई पतंग का स्टॉक करके रख रहा है तो कोई अच्छे मांझे के लिए दूसरे शहरों का रुख कर रहा है. इसी क्रम में खिचड़ी की पहचान कहे जाने वाली लाई तिलकुट की दुकानें भी खिचड़ी के नजदीक होने का एहसास कराने लगी है. जगह-जगह पर संक्रान्ति को लेकर लाई पट्टी और ढुंढा की दुकानों सज गई हैं.


इस साल महंगाई का असरमकर संक्रान्ति को लेकर बाजार में खरीददारों की भीड़ उमडऩे लगी हैं। हालंाकि हर साल की अपेक्षा इस साल महंगाई का असर इन चीजों में कम दिख रहा है। चेतगंज के व्यापारी गोपीनाथ बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल रेट में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। पिछले साल मूंगफली का दाना 80 रुपये किलो था। इस साल 90 से 95 रुपये किलो तक बिक रहा है। तिल 170 रुपये और गुड़ भी 45 रुपये किलो बिक रहा है। इसकी वजह से अब मार्केट में खरीददारों की भीड़ भी उमडऩे लगी है। इस बार दो दिन संक्रान्ति


संक्रान्ति को लेकर चल रही तैयारियों के बीच लोगों में इस बार संक्रान्ति की डेट को लेकर किचकिच है। इस बारे में पंडित राजेन्द्र मिश्र का कहना है कि संक्रान्ति पर्व इस बार दो दिन मनाया जायेगा। इसकी वजह है 14 जनवरी को रात सात बजकर आठ मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसकी वजह से संक्रान्ति दूसरे दिन 15 जनवरी को भी मान्य होगी और इस दिन भी दान धर्म करने का मान होगा। पंडित राजेन्द्र के मुताबिक सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जायेगी।रेट एक नजर (रुपये प्रति किलो)         

                                            इस साल               पिछले साल लाई   -                                   50- 60                   40-45 मूंगफली की पट्टी (गुड़)             110-120               100-110      मूंगफली की पट्टी (चीनी)           130-140                90-100तिलकुट-                           ।    140-160                 90-100      तिल की पट्टी                            150-160               120-140      ढुंढा                                            80                       70

Posted By: Inextlive