मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ समय से डेट कर रहे हैं और दोनों को कई मौकों पर हाथ में हाथ डाले स्पॉट भी किया गया है। उन्होंने मीडिया के सामने अपने रिलेशन को एक्सेप्ट भी कर लिया है। इसके बावजूद अब तक वे सोशल मीडिया पर साथ नजर नहीं आये।अब ऐसा नहीं है अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।

कानपुर। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने बड़े ही खास अंदाज में उनको विश किया है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे का हाथ थामे अपनी और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे माइ क्रेजी इन्सेनली फनी एन अमेजिंग @ अर्जुन कपूर ... लव एन हैप्पीनेस ऑलवेज। इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया जो उन्हें अर्जुन की रयूमर्ड गर्लफ्रैंड बता रही थीं। साफ ज़ाहिर हो रहा है कि वो और अर्जुन अब ऑफीशियली रिश्ते में हैं। मलाइका और अर्जुन की ये फोटो काफी वायरल हो रही है।हांलाकि उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। फैंस दोनों की उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

बहनों ने भी किया विश
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर केवल मलाइका ने ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्रिटीज सहित उनकी बहनों ने भी उन्हें विश किया है।अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर ने उनके साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनमें से पहली उनके बचपन के दिनों की है और दूसरी तस्वीर में दोनों यंग दिख रहे हैं। श्री देवी की बेटी और अर्जुन कपूर की स्टेप सिस्टर जाह्न्वी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर को विश किया। जाह्न्वी ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया...हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'
मालद्वीव में हैं लवबर्डस
फिलहाल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालद्वीव में छुट्टियां मना रहे हैं। अपने ब्रथडे से ठीक पहले दोनों को एक साथ छुट्टी मनाने के लिए एक साथ हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्जुन और मलाइका को एक ही कार से निकलकर एयरपोर्ट में एंटर करते देखा गया था। इस मौके पर मलाइका एक ऑल-रेड ट्रैक सूट में थीं, जबकि अर्जुन काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस के साथ कैज़ुअल लुक देते हुए दिखाई दिये।वैसे यह पहली बार नहीं है जब दोनों एक साथ छुट्टी मनाने मालद्वीव गए हैं पहले भी वो दोनों यहां वेकेशन मना चुके हैं।

Posted By: Molly Seth