उत्‍तर प्रदेश के अरुण राजपूत के चार पैर हैं जिसके चलते उनके गांव वालों ने उन्‍हें शैतान मान कर खुद से दूर कर दिया और वे एकान्‍त जीवन बिताने के लिए बाध्‍य हैं।

उत्तर प्रदेश के फरुक्काबाद के निवासी है अरुण
उत्तर प्रदेश के फरुक्काबाद में रहने वाले अरुण राजपूत अतिरिक्त अंगों के साथ जन्मे थे। उनके दो अविकसित पांव भी हैं। इसी के चलते उनके गांव वालों ने उन्हें शैतान घोषित कर दिया। जिसके चलते 20 वर्ष के हो चुके अरुण अब तक एकाकी जीवन बिताने के लिए मजबूर हैं। अपनी इस तकलीफ के चलते उन्हें ऐसे सर्जन की तलाश है जो की उनका जीवन आसान बना सके।
लोगों के मजाक का पात्र बने
अरुण का कहना है कि कोई भी उनका सम्मान नहीं करता क्योंकि वो दूसरों से अलग दिखते हैं। लोग उनका मजाक उड़ाते हें और उन पर हंसते हैं। जबकि अरुण का कहना है कि वो सबके बीच उनका हिस्सा बन कर रहना चाहते हैं एक सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। यही वजह है कि चार भाई बहनों में सबसे बड़े अरुण अब एक ऐसा डाक्टर ढूंढ रहे हें जो उनकी सही सर्जरी करके इन अतिरिक्त अल्प विकसित अंगों से छुटकारा दिला दे। 

कठिन है सामान्य जिंदगी और टीचर बनने का सपना
अरुण इन अंगो से छुटकारा चाहते हैं क्योंकि उनके लिए इन के साथ जीना बहुत कठिन है और वो इसके साथ अपना शिक्षक बनने का सपना भी पूरा नहीं कर पायेंगे। इन अंगों के साथ वो ठीक से बैठ नहीं सकते और उनको ऐसा दर्जी भी आसानी से नहीं मिलता जो उनकी पैंट सिल सके।  
लोग मानते हैं शापित
अरुण के परिवार का कहना है कि लोग अरुण की इस स्थिति की वजह उनके परिवार का शापित होना बताते हैं। जबकि सच ये है कि उनके शरीर से जुड़े ये अंग जन्म के समय गर्भ में ही उनसे जुड़ गए उनके जुड़वा के हैं। जन्म के समय अरुण काफी कमजोर थे और इन अंगों के साथ पैदा हुए थे। उनके गरीब माता पिता कई डाक्टरों के पास गए पर सबने उनके जीवित रहने की बहुत कम उम्मीद जताई। अरुण के माता पिता के लिए वे बेहद खास थे क्योंकि उनके जीवन वे शादी के 12 वर्षों के बाद आए थे। बाद में भी जब वो इन अतिरिक्त अंगों को सर्जरी से हटवाने के लिए डाक्टरों से मिले तो उन्होंने उस पर भारी खर्च आने की बात कही जो उनके दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अभिवावकों के लिए जुटाना बहुत मुश्किल है। लिहाजा अरुण के परिवार को अब भी एक चिकित्सक की तलाश है जो कम खर्च में उनके बेटे को इस स्थिति से बाहर निकाल सके।

 

inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Molly Seth