- महेवा बंधे पर भूसा शॉप में नौकरी करता था टिल्लू उर्फ रामू

- फ्राइडे नाइट दोस्त के साथ हुआ था विवाद, सुबह मिली डेड बॉडी

GORAKHPUR:

खोराबार एरिया के टीपी नगर में भूसा शाप पर काम करने वाले युवक की डेड बॉडी मिली। सैटर्डे मार्निग लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चेहरे पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या की गई थी। उसके साथ काम करने वाला युवक लापता है। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या करने के बाद दोस्त फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सुबह नहीं जगा तो लोगों को हुई जानकारी

महेवा बंधे पर गुलाब चौधरी की भूसे की दुकान है। उसकी दुकान पर खजनी एरिया के बरडाढ़ का झीनक, बेलघाट एरिया के कम्हरिया के जंगली दिन में काम करते हैं। रात में चिलुआताल एरिया के शेखपुरवा का टिल्लू उर्फ रामू काम करता था। रात में जंगली और रामू दुकान पर सो जाते थे। सैटर्डे मार्निग जंगली कहीं चला गया। काफी देर तक रामू नहीं जगा तो लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की। पास जाने पर मालूुम हुआ कि उसके चेहरे पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

रात में मालिक को दी थी विवाद की सूचना

रामू के मर्डर की सूचना पर गुलाब भी पहुंच गया। उसने बताया कि रात में बिस्तर को लेकर जंगली से उसका विवाद हुआ था। उसने झगड़ा होने की जानकारी मोबाइल पर दी। तब मैने कह दिया था कि सुबह आकर दोनों की बात सुनेंगे। रात में तुम लोग सो जाओ। जनवरी मंथ से काम करने वाले टिल्लू के मर्डर की आशंका नहीं थी। मामूली बात में मर्डर नहीं हुआ होगा। पुलिस का कहना है कि रामू की पत्‍‌नी और बच्चों की मौत हो चुकी है।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मृतक के दोस्त की तलाश की जा रही है।

अनिल यादव, एसओ खोराबार

Posted By: Inextlive