- सोनिक में किया जाना है नान इंटरलॉकिंग का काम

- 4 और 5 अगस्त को प्रभावित रहेगा लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग

LUCKNOW:

अगर आप पांच अगस्त को ट्रेन से कानपुर रूट पर सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रेनों की स्थिति की जानकारी कर लें। सोनिक में नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते इस रूट पर चार और पांच अगस्त को लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार पांच अगस्त को 24 ट्रेनें निरस्त की गई तो डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों से पहले ही रोक दी जाएंगी।

----

ये ट्रेनों रहेंगी निरस्त

- ट्रेन नंबर 11110, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 12179, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 11109, लखनऊ-झांसी इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 14222, कानपुर-फैजाबाद एक्सप्रेस

- ट्रेन नंबर 14124, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 12180, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 14123, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी

- ट्रेन नंबर 14221, फैजाबाद-कानपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन नंबर 51813, झांसी-लखनऊ पैसेंजर

- ट्रेन नंबर 51814, लखनऊ-झांसी पैसेंजर

- ट्रेन नंबर 64203, लखनऊ-कानपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64204, कानपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64213, लखनऊ-कानपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64206, कानपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64214, कल्याणपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64252, कानपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64257, लखनऊ-कानपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64253, लखनऊ-कल्याणपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64254, कानपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64205, लखनऊ-कानपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64207, लखनऊ-कानपुर मेमो

- ट्रेन नंबर 64210, कानपुर-लखनऊ मेमो

- ट्रेन नंबर 64212, कानपुर-लखनऊ मेमो

----

इनका संचालन आंशिक रूप से रहेगा निरस्त

-छपरा से फरुखाबाद जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस 4 अगस्त को लखनऊ तक संचालित की जाएगी

- फर्रुखाबाद से छपरा जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस 5 अगस्त को लखनऊ से रवाना होगी

-कानपुर-वाराणसी अप-डाउन एक्सप्रेस 4 व 5 अगस्त को लखनऊ से चलेगी।

----

रूट डायवर्जन

- ट्रेन नंबर 12876 नीलांचल एक्सप्रेस 5 अगस्त को कानपुर-उन्नाव-डलमऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ होकर जाएगी।

- ट्रेन नंबर 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनल 4 अगस्त को कानपुर से उन्नाव-डलमऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ होकर जाएगी।

----

5 को समय में किया बदलाव

- ट्रेन नंबर 15205, चित्रकूट एक्सप्रेस लखनऊ से शाम 5.30 बजे के बजाय 6.00 बजे रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 64255, लखनऊ -कल्याणपुर मेमो लखनऊ से शाम 6.30 बजे के बजाए 7.00 बजे रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 64211 लखनऊ-कानपुर मेमो लखनऊ से शाम 4.00 बजे के बजाए 6.00 बजे रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 22122 लखनऊ -लोकमान्य तिलक टर्मिनल लखनऊ से शाम 4.20 के बजाए शाम 6.20 बजे चलेगी।

- ट्रेन नंबर 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर से शाम 5.35 बजे के बजाए शाम 6.05 बजे छूटेगी।

- ट्रेन नंबर 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6.35 के बजाए 8.05 बजे रवाना होगी।

- ट्रेन नंबर 11123 बरौनी एक्सप्रेस बरौनी से शाम 6.45 बजे के बजाए रात 8 बजे रवाना होगी।

Posted By: Inextlive