LOHARDAGA : लोहरदगा-गुमला जिले के सीमावर्ती विशुनपुर थाना अंतर्गत जमटी गांव में शुक्रवार की रात भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो सदस्यों की हत्या कर दी है। इनमें से एक की पहचान जेजेएमपी संगठन के हार्डकोर नक्सली पहाड़ी जी के रूप में हुई है। दूसरे साथी के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि गुमला जिले के जंगली पहाड़ी गांव ढुलूवापाट में नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो सदस्य संगठन से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। इसकी भनक माओवादियों को लगी, जिसके बाद माओवादियों का दस्ता उसके गांव पहुंच गया। माओवादियों को गांव में आते देख जेजेएमपी के नक्सलियों ने उनपर निशाना साध कर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद माओवादियों ने जेजेएमपी के दोनों साथियों को घेर कर बंधक बना लिया और जंगल की ओर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

कीटनाशक के सेवन से तीन महिलाएं गंभीर

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कीटनाशक के सेवन से तीन महिलाएं गंभीर हो गई है। तीनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के कुजरा गांव निवासी गुलाब चंद बैठा की पत्‍‌नी राधा देवी (फ्0 वर्ष) ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसके बाद राधा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जुरिया गांव निवासी नागदेव महली की पत्‍‌नी ऊषा देवी (फ्0 वर्ष) ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। ऊषा की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कुटमू गांव निवासी लालदेव उरांव की पुत्री राजी कुमारी (क्8 वर्ष) ने मानसिक तनाव में चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था। राजी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posted By: Inextlive