Maoists in police uniform on Saturday stormed into Kareli a tribal-dominated village in Munger district and shot six men after tying their hands with ropes.


नक्सली लगातार मजबूत हो रहे हैं। पुलिस के इस दावे के बावजूद कि कई बड़े नक्सलियों को अरेस्ट किया गया है। इनका तांडव बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मुंगेर के धरहरा पुलिस स्टेशन के करैली गांव में नक्सलियों ने हमला किया। छह ग्रामीण मारे गये। इसके अलावा 11 लोग लापता हैं। नक्सली सीआरपीएफ के ड्रेस में आये थे। डीजीपी नीलमणि ने बताया कि आईजी आपरेशन और आईजी भागलपुर घटनास्थल पर कैंप किये हुए हैं। नक्सली वहां अशोक कोढ़ा नाम के व्यक्ति को मारने आये थे। पुलिस की मानें तो पहले अवधेश यादव नाम के नक्सली को पकड़कर इतना पीटा गया था कि वह मर गया था। नक्सली इसका ही बदला लेने आए थे। पुलिस हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा।

Posted By: Inextlive