मराठा मोर्चा ने आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने पर आज महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है। यहां जलसमाधि कर प्रदर्शन करते क्रांति मोर्चा के एक सदस्य की मौत के बाद लोगों में गुस्सा आैर ज्यादा बढ़ गया है।


मुंबई (पीटीआई)। महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मोर्चा के सदस्यों का गुस्सा चरम पर है।आज मराठा मोर्चा ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है। आरक्षण की मांग में कल औरंगाबाद में जलसमाधि आंदोलन में 27 वर्षीय आंदोलनकारी काका साहेब शिंदे की मौत के बाद से तो हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। औरंगाबाद समेत कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित है। बंद का अह्वाहन मराठा क्रांति मोर्चा समन्वय समिति ने किया है। मराठा समुदाय की नौकरियों में आरक्षण की मांग


इस संबंध मराठा मोर्चा के आरक्षण समर्थक एक नेता रविंद्र पाटिल ने ऐलान किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनके समुदाय से माफी नहीं मांगेगे। इसके अलावा अब वे तभी इस आंदोलन को खत्म करेंगे जब उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने अन्य मराठा समूहों से भी इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। मराठा समुदाय की मांग नौकरियों आरक्षण दिए जाने की है।सीएम ने दिया हर संभव मदद किए जाने का भरोसा

वहीं अारक्षण का समर्थन करते हुए कुछ मराठा समूहों ने मुंबई में भी बंद की कमान संभाल ली है।महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल युवक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मराठा समुदाय से हिंसा न करने की अपील की है। बता दें कि कल प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कई और वाहनों पर हमले भी किए थे।महाराष्ट्र सरकार करेगी 72000 भर्तियां, पहले चरण में इन विभागों में 36000 को मिलेगी नौकरी

आखिर क्या है ये सीलिंग....जिसने आज दिल्ली को कराया बंद, पढ़ें पूरी स्टोरी

Posted By: Shweta Mishra