शोहदों को खूब सिखाया सबक,

छेड़खानी करने वालों की हुई पिटाई

VARANASI : आबरू पर आन पड़ी तो नाजुक सी नजर आने वाली लेडीज मर्दानी बन गयी। शोहदों को खूब सबक सिखाया। इसके बाद रही-सही कसर पब्लिक और पुलिस ने पूरी कर दी। शिवपुर थाना एरिया के दुल्हीपुर में दुष्कर्म का प्रयास कर रहे तीन युवकों पर किशोरी ने हंसिया से हमला कर दिया। वार से एक गिर पड़ा और दो भाग निकले। चोलापुर थाना एरिया के धरसौना में कई दिनों से परेशान कर रहे युवक की सरेबाजार चप्पलों से पिटायी की। चेतगंज थाना एरिया के चौकाघाट में छेड़खानी करने वाले युवक को विवाहिता ने चप्पलों से जमकर पीटा। चोलापुर थाना एरिया के लश्करपुर में युवती के छेड़खानी करने वाले की युवकों ने जमकर धुनाई की।

हंसिया से बची अपनी अस्मत

शिवपुर थाना एरिया के दुल्हीपुर की रहने वाली क्7 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम पांच बजे खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान एरिया के युवक सचिन, दलजीत और घूरे वहां आ पहुंचे। युवती को अकेला पाकर उसे दबोच लिया। जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। पहले तो युवती ने बचाने के लिए गुहार लगायी। जब कोई उसे बचाने नहीं आया तो युवकों से भिड़ गयी। पहले तो खुद को उनके चंगुल से मुक्त किया। इसके बाद घास काटने में इस्तेमाल होने वाला हंसिया थाम लिया। युवकों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। उसके इस रूप को देखकर रेप की कोशिश करने वाले युवकों की हिम्मत छूट गयी। वह उल्टे पांव भागने लगे। घूरे हंसिया की जद में आ गया। जोरदार वार से जमीन पर गिर पड़ा। तभी तक आसपास के लोग आ पहुंचे। जमकर उसकी धुनाई करते हुए चांदमारी पुलिस चौकी इंचार्ज रामप्रीत यादव को सौंप दिया। रविवार को तीनों युवकों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी। पुलिस फरार दोनों युवकों की तलाश कर रही है।

चप्पल बना गया हथियार

चेतगंज थाना एरिया के चौकाघाट में रहने वाली ख्फ् वर्षीय विवाहिता को पास का ही युवक दयाल काफी दिनों से परेशान करता था। आते-जाते अश्लील फब्तियां कसता था। रविवार की शाम विवाहिता बाजार जाने के लिए घर से निकली। थोड़ी दूर पहुंची थी तभी दयाल वहां आ पहुंचा। विवाहिता का हाथ पकड़कर उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। हद होने पर विवाहित दयाल से भिड़ गयी। चप्पल निकालकर सरेआम उसकी पिटायी शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने भी हाथ साफ किया। कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

सरे बाजार इज्जत हुई तार-तार

चोलापुर थाना एरिया के धरसौना बाजार का रहने वाले गुड्डू की कपड़े की दुकान है। गांव की रहने वाली बीए की स्टूडेंट का मोबाइल नम्बर कहीं से हासिल कर लिया। फोन करके उसे परेशान करने लगा। पहले तो युवती ने उसे नजरअंदाज किया। गुड्डू का हौसला बढ़ने लगा तो जब-तब फोन करके अनाप-शनाप बातें करने लगा। समझाने-बुझाने और मिन्नत करने का भी उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पानी सिर से ऊपर जाने पर दोपहर में स्टूडेंट ने मिलने के बहाने बजार में बुलाया। गुड्डू के पहुंचते ही अपने असली रूप में आ गयी। सरे बाजार चप्पलों से उसकी पिटायी शुरू कर दी। आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने भी अपने तरीके से सबक सिखाया उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

बर्दाश्त नहीं हुई छेड़खानी

चोलापुर थाना एरिया के लश्करपुर में सुबह धरसौना निवासी चंद्रप्रकाश सायकिल से जा रहा था। रास्ते में खेत में काम कर रही किशोरी को देखकर नीयत खराब हुई तो अश्लील फब्तियां कसने लगा। पास में खेल रहे गांव के युवकों बात नागवार गुजरी। स्टम्प, बैट आदि लेकर चंद्रप्रकाश पर टूट पड़े। जमकर उसकी पिटाई की। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बचाया। उसे पास से हॉस्पिटल में ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पं। दीनदयाल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Posted By: Inextlive