Gorakhpur : रुप तेरा मस्ताना पिया का घर मांग भरो सजना..किशोर दा के इन गानों को यकीनन आप भी गुनगुनाते होंगे मगर क्या आपने कभी अपने दोस्त के नंबर को इसी टाइटल से सेव किया है? आप कहेंगे क्या पागलपन वाली बात है. भला मोबाइल नंबर भी कोई गाने के टाइटल से सेव करता है तो जान लीजिए कि सिटी में किशोर दा का एक फैन ऐसा भी है जिसके फोन में हर कांटेक्ट किशोर कुमार के किसी सांग या मूवी के नाम से सेव है. ताज्जुब की बात ये कि इन जनाब को बखूबी याद है कि कौन सा सांग किसका मोबाइन नंबर डिनोट करता है. चलिए अब आपको इस दीवाने के बारे में भी कुछ बताते हैं. गोरखपुर के कूड़ाघाट निवासी अजय कुमार उर्फ अज्जू बचपन से ही किशोर दा के दीवाने थे. जैसे जैसे वे बड़े होते गए उनकी दीवानगी बढ़ती गई. आलम यह हुआ कि घर वालों ने इन्हें पागल कहना शुरू कर दिया. लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि इस पागल के पागलपन ने आज पूरे परिवार को किशोर दा का दीवाना बना दिया है. किशोर दा के लिए इस अनूठी दीवानगी की ये सुरीली कहानी चलिए हम आपको सुनाते हैं.

किशोर दा के सांग्स हैं नंबर्स की पहचान
किशोर दा के लिए अज्जू की दीवानगी उनकी फोनबुक में साफ दिखाई देती है, वो किसी का नंबर नाम से नहीं बल्कि किशोर दा के सांग से सेव करते हैं। करीब साढ़े तीन सौ नंबर्स को उन्होंने इसी तरह किशोर दा के तरानों से पहचान दी है। हर नंबर के लिए बेमिसाल किशोर दा का एक बेजोड़ नगमा, इसके लिए बाकायदा वो एक नोटबुक मेंटेन करते हैं जिसमें पर्सन की पर्सनैलिटी के अकार्डिंग किशोर दा का एक सांग या मूवी सेलेक्ट करते हैं और फिर उसे अपने फोन में नंबर के साथ सेव करते हैं।
किशोर कुमार नहीं किशोर दा कहिए जनाब
यूं तो किशोर कुमार को पूरी दुनिया उनके इसी नाम से जानती है पर उनका असली नाम आभास गांगुली है। अज्जू और उनके ग्रुप के लिए किशोर दा भगवान की तरह है, जब कोई किशोर दा को किशोर कुमार कहता है ता उन्हें तकलीफ होती है। वो सबसे यही गुजारिश करते हैं कि किशोर कुमार को किशोर दा के नाम से ही एड्रेस करें।
इनके पास है किशोर के सांग्स का ग्रैंड कलेक्शन
अज्जू खुद को किशोर दा का सबसे बड़ा फैन मानते हैं, उनके पास किशोर कुमार के 7200 से ज्यादा सांग्स का कलेक्शन है। उनमें फिल्मी सांग्स के अलावा वे सांग्स भी हैं जो रिकार्ड तो हुए पर दुनिया के सामने नहीं आ पाए। अज्जू के इस कलेक्शन में किशोर दा के हिंदी, गुजराती और बांग्ला में गाए सांग्स भी हैं जिनके लिए अज्जू को मुंबई तक का सफर तय करना पड़ा। ऑडियो कैसेट से लेकर सीडी तक, किशोर के गाने जहां मिले, अज्जू ने उन्हें अपनेे पास सहेज कर रख लिया।
'खईके पान बनारस वाला' ने किया दीवाना
अज्जू हाटा कुशीनगर के एक कालेज में एड-हॉक पर लेक्चरर हैं। किशोर दा के लिए अज्जू का दीवानापन आठ साल की एज से शुरु हुआ जब उन्होंने 'डॉनÓ फिल्म के 'खईके पान बनारस वालाÓ सांग को सुना। उसके बाद तो किशोर दा के हर नगमें को गुनगुनाना अज्जू के जुनून बन गया। किशोर दा के लिए अज्जू का क्रेज देख एक बार तो अज्जू के फैमिली मेम्बर्स ने उन्हें पागल तक घोषित कर दिया था। मगर अज्जू अपने इसी क्रेज में डूबते चले गए।
प्रोफेशन नहीं पैशन है किशोर के गाने
किशोर दा के गानों को गुनगुनाते गुनगुनाते कब अज्जू उन्हीं की तरह गाने लगे, पता ही नहीं चला। आज भी वो उसी तरह उनके गाने गाते हैं मगर सिंगिंग को कभी प्रोफेशन नहीं बनाया। उनका ये क्रेज आज भी पैशन तक ही लिमिटेड है। अज्जू ने किशोर दा के नाम पर एक ग्रुप भी बनाया है लेकिन ये ग्रुप कभी भी कमर्शियली परफार्म नहीं करता। साल में तीन बार उनका ग्रुप पब्लिकली परफार्म करता है वो भी किशोर कुमार के बर्थडे (4 अगस्त), पुण्यतिथि (13 अक्टूबर) और 25 जनवरी को।
मुसाफिर हूं यारों
अज्जू ने अपनी कमाई से कार खरीद ली मगर उनकी कार पर भी किशोर दा की झलक साफ नजर आती है। नॉर्मली लोग अपनी कार में भगवान का फोटो या स्टिकर लगाते हैं लेकिन अज्जू की कार में सिर्फ किशोर दा ही छाए रहते हैं। स्टिकर की जगह उन्होंने 'जय किशोर दा' लिखवा रखा है। कार के स्टीरियो में सिर्फ किशोर जी के सांग्स बजते हैं।
किशोर दा री-क्रिएशन सोसायटी ने किशोर दा के बर्थडे के मौके पर मोहद्दीपुर स्थित सुन्दरम मैरेज हाऊस में 'एक शाम किशोर दा के नामÓ आर्गेनाइज की। किशोर कुमार के 84वें बर्थडे पर टीम मेम्बर्स ने किशोर दा की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। फिर इस शाम को किशोर के नगमों से सजा कर पब्लिक को मंत्रमुग्ध कर दिया.

 

report by : mayank.srivastava@inext.co.in

Posted By: Inextlive