Kanpur: लाजपतनगर चौराहे पर वेडनेसडे को हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी से अवैध संबंध होने के शक पर एक स्टूडेंट पर तमंचे से फायर कर दिया.

 


 

लाजपतनगर चौराहे पर वेडनेसडे को हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी से अवैध संबंध होने के शक पर एक स्टूडेंट पर तमंचे से फायर कर दिया। स्टूडेंट के जमीन पर लेट जाने से गोली उसके शरीर को छूते हुए निकल गई। फायरिंग से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने स्टूडेंट हैलट में एडमिट कराया। दर्शनपुरवा का रहने वाला गगन कपूर डीबीएस कॉलेज का स्टूडेंट है। उसके पड़ोस में हिस्ट्रीशीटर राजा यादव रहता है। राजा को शक था कि गगन के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इस बात पर राजा का पत्नी से विवाद भी चल रहा है। कोर्ट में तलाक की अर्जी पर सुनवाई चल रही है। वेडनेसडे को गगन लाजपत नगर चौराहे पर खड़ा था। तभी वहां पर राजा पहुंच गया। उसने गगन को देखते ही उस पर तमंचे से फायर कर दिया और भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Posted By: Inextlive