रूसी महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान डोपिंग विवाद में फंसने वाली मारिया 'मेलडोनियम' के टेस्ट में पॉजीटिव पाई गई हैं जिसके चलते उन पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। वैसे शारापोवा के अलावा कई और दिग्‍गज खिलाड़ी हैं जो डोप टेस्‍ट में फेल होने के चलते बैन किए गए थे। आइए देखें एक लिस्‍ट...



2. Lance Armstrong :-
दुनिया के सबसे बेहतरीन साइकलिस्ट रहे लांस आर्मस्ट्रांग भी डोपिंग में फंस चुके हैं। जनवरी 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान लांस आर्मस्ट्रांग ने परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए ड्रैस लेने की बात कबूली थी। आर्मस्ट्रांग ने बताया कि उन्होंने 7 बार Tour de France जीता क्योंकि उन्होंने ड्रग्स का सहारा लिया था। आर्मस्ट्रांग के इस कबूलनामे ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। इसके बाद ओलंपिक कमेटी ने सिडनी 2000 में आर्मस्ट्रांग द्वारा जीते गए ब्रांज मेडल को वापस मांग लिया। यही नहीं 1999 से 2005 तक आर्मस्ट्रांग द्वारा लगातार जीते गए 7 Tour de France टाइटल को भी उनसे छीन लिया गया।

4. Tyson Gay :- अमेरिका के बेहतरीन धावकों में से एक टायसन गे के डोप टेस्ट में फेल होने से उनके फैंस को काफी निराशा हुई थी। साल 2013 में US Anti-Doping Agency (USADA) ने टायन पर एक साथ का प्रतिबंध लगा दिया था।

6. Martina Hingis :- टेनिस वंडर गर्ल के नाम से मशहूर स्िवस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस विंबल्डन 2007 में कोकीन लेने के चक्कर में प्रतिबंध झेली चुकी हैं। मार्टिना पर 2 साल का बैन लगा था।

8. Marion Jones :- स्प्रिंटिग में 5 बार ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकीं मारियन जोंस यूएसए की सबसे दमदार फीमेल एथलीट मानी जाती थीं। लेकिन 2006 में मारियन डोप टेस्ट में पॉजिटिव होने के बाद अपना सबकुछ गंवा बैंठी। मारियन ने सारे ओलिंपिक मेडल छीन लिए गए और उनके ऊपर लाइफटाइम बैन लगा दिया गया।

10. Marin Cilic :- क्रोएशिया के सबसे बेहतरीन टेनिस प्लेयर मारिन सिलिक को 2013 में डोप टेस्ट में फेल पाया गया था। उन पर 9 महीने का बैन लगाया गया था जिसे बाद में 5 महीने का कर दिया गया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari